UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega (आज का मौसम यूपी): उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। दिन में तेज धूप लोगों को सता रही है। जिस कारण दोपहर में लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। इसके अलावा प्रदेश में हीटवेव की दस्तक भी हो चुकी है। हालांकि आने वाले दिनों में यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 8 अप्रैल से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।
आज गर्मी और लू करेगी परेशान
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना है। 7 अप्लै को भी मौसम शुष्क रहेगा और दोनों हिस्सों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।
8 अप्रैल से बारिश शुरू होने के आसार
यूपी में 8 अप्रैल को पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कहीं-कहीं लू चलने का भी अलर्ट है। 9 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। साथ ही तेज हवा और लू चलने की भी संभावना है।
तापमान में होगा उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को भी दोनों हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। जिसके बाद 11 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश यगा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यूपी में अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद तापमान में इतनी ही गिरावट होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
