लखनऊ

चढ़ता पारा-टूटते रिकॉर्ड! गर्मी से दहक रहा झांसी, यूपी का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

आज का मौसम यूपी, 29 May 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में चढ़ते पारे के साथ गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। मंगलवार को झांसी, आगरा और वाराणसी में गर्मी का पिछला रिकॉर्ड टूटा है। यूपी में एक जून से लू से मुक्ति मिलने की संभावना है।

Image

यूपी में आज लू का रेड अलर्ट जारी

Heatwave Alert in UP: उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। मई के महीने में यूपी का सबसे गर्म दिन मंगलवार को रहा। प्रदेश में पारा चढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटों में यूपी के चार जिलों का पारा 48 के पार रहा है। मंगलवार को राज्य का सबसे गर्म शहर फिर से झांसी दर्ज हुआ है। यहां 49 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है। आज 37 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से कई जिलों में लू और गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 30 जिलों गर्म रात्रि होने की भी संभावना जताई गई है।

इन शहरे में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को झांसी के अलावा आगरा, हमीरपुर और प्रयागराज में भी 48 डिग्री के ऊपर पारा दर्ज किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री, हमीरपुर में 48.2 डिग्री और प्रयागराज 48.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक झांसी, आगरा और वाराणसी का रिकॉर्ड टूटा है। झांसी में 1892, आगरा में 1884 और वाराणसी में 1977 का मौसम रिकॉर्ड उपलब्ध है। इसने सालों में कभी भी ये जिले इतने गर्म नहीं रहे हैं।

इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने आज मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से पुरवा हवाओं का असर बढ़ेगा और पछुआ हवा का प्रभाव कम होगा। जिससे बादली की आवाजाही शुरू होगी। साथ ही कई जिलों में बारिश भी देखने को मिल सकती है। जिससे गर्मी से राहत महसूस होगी। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में एक जून से लू से मुक्ति मिलने के आसार हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, संत रविदास नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत और आसपास के इलाके में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रतापगढ़, चंदौली, फर्रूखाबाद, उन्नाव, रायबरेली, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, कासगंज और आसपास के इलाकों में भी लू चलने की संभावना है।

इन जिलों में भी लू की चेतावनी जारी

प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, हरदोई, फर्रुखाबाद, कासगंज, एटा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, जालौन और आसपास के इलाके में भी लू की चेतावनी जारी की गई है।

शहरतापमान (डिग्री सेल्सियस)
झांसी49
आगरा48.6
हमीरपुर48.2
प्रयागराज48.2
कानपुर47.6
वाराणसी47.6
फतेहपुर47.2
चुर्क46.2
अलीगढ़45.8
फुरसतगंज45.2
इटावा45
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article