दिल्ली

आज का मौसम दिल्ली:गर्मी से उबल रही दिल्ली! तापमान 50 डिग्री के पास, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत

आज का मौसम दिल्ली, 29 May 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज गर्मी और लू का रेड अलर्ट है। राजधानी में 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने के आसार है। दिल्ली में मॉनसून के कब आएगा, आइए जानते हैं।

Image

दिल्ली में आज मौसम का हाल

Red alert for heatwave in Delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोग झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। यहां के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं दोपहर में सूरज भी कड़े तेवर दिखा रहा है, साथ ही लू के थपेड़े भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को तीन इलाकों का पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज भी गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्लीवासी इस भीषण गर्मी से इस कदर परेशान हो चुके हैं कि अब बस मॉनसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि राजधानी में मॉनसून कब तक दस्तक देने वाला है।

आज दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। अधिकाशं जगहों पर लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। कुछ जगहों पर भीषण लू भी चल सकती है। आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिल्ली के तापमान में अब धीरे-धीरे कमी देखने को मिलने वाली है। लेकिन हवाओं की दिशा बदलने से नमी बढ़ेगी और हीट इंडेक्स में इजाफा होगा। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से सामना करना होगा। 30 मई को राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 31 मई और 1 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

मंगलवार को गर्मी का ऐतिहासिक दिन रहा

दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक गर्मी का दिन रहा है। यहां के तीन इलाकों का तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच गया है। नरेला में 49.9 डिग्री, मंगेशपुर में 49.9 डिग्री, नरेला में 49.8 डिग्री, आया नगर में 47.7 डिग्री और रिज में 47. 7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। IMD के अनुसार मंगलवार को रिज और आया नगर के लिए ऑल टाइम रिकॉर्ड रहा। इससे पहले रिज में 16 मई 2022 को 47,2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। वहीं आया नगर में 28 मई 1988 को 47.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।

दिल्ली में कब आएगा मानसून

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजधानी में मॉनसून के आगमन की सामान्य तारीख 25 से 30 जून के बीच है। इस साल मॉनसून नॉर्मल रहने की संभावना है। इस साल मॉनसून सामान्य दिन से तीन दिन पहले 19 जून को अंडमान और निकोबार में आ चुका है। जिसके बाद 30 को केरल में मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है। फिर धीरे-धीरे मॉनसून देश के दूसरे हिस्सों में पहुंचेगा। 15 जुलाई तक मॉनसून पूरे भारत को कवर कर लेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article