लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में आज घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, दो नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, 31 जनवरी से बारिश की दस्तक

आज का मौसम यूपी, 29 January 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज और कल मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही सुबह के समय घने कोहरे का भी अलर्ट है। जिसके बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी से बारिश होने की संभावना है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सिलसिला जारी है। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण ठंड से राहत मिल रही है। लेकिन सूरज ढलने के साथ ही ठंड फिर से बढ़ जा रही है। साथ ही कई जिले भी सुबह के समय घने कोहरे की आगोश में हैं। जिसके कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। यूपी में मौनी अमावस्या के बाद मौसम में बदलाव होने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी में जल्द ही बारिश की फिर से दस्तक होने वाली है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कई जिलों में घने से अति घने कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल यानी 30 जनवरी को भी मौसम शुष्क रह सकता है। इस दिन प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सें में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। जिसके बाद अगले 4 दिन 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान अगले 5 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

यूपी में फिर से बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हिमाचयी क्षेत्र में 29 जनवरी और 1 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसका प्रभाव यूपी में भी पड़ने वाला है। जिसके कारण प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। पश्चिमी यूपी में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

आज यूपी में कहां-कहां छाएगा घना कोहरा

यूपी में आज बरेली, गोरखपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रामपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और पीलीभीत में घने से अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने अयोध्या, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, शामली, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी में कल 24 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को 24 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरपुर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में घना कोहरा छाया रह सकता है।

इटावा, बुलंदशहर में रहा सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को यूपी में सबसे ठंडा शहर इटावा और बुलंदशहर रहे। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी मंडलों के तापमानों में को बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान वाराणसी बीएचयू में 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article