LIVE

आज का मौसम, 29 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ी ठंड, यूपी में घने कोहरे का पहरा, जानें अन्य राज्यों में आज कैसा है मौसम

Pooja KumariUpdated Jan 29, 2025, 17:09 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 29 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ी ठंड, यूपी में घने कोहरे का पहरा, जानें अन्य राज्यों में आज कैसा है मौसम

आज का मौसम, 29 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ी ठंड, यूपी में घने कोहरे का पहरा, जानें अन्य राज्यों में आज कैसा है मौसम

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम की ठंड में इजाफा हुआ है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई है। दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं यूपी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कश्मीर में भी आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। देश के अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 29, 2025 15:24 IST

बिहार के 10 जिलों में कल कोहरे का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 30 जनवरी को बिहार के 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज शामिल है।
JAN 29, 2025 15:23 IST

राजस्थान के इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज राजस्थान के 8 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पाली, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बारां और कोटा में बूंदाबांदी संभावना है।

JAN 29, 2025 11:42 IST

इन शहरों में आज जीरो विजिबिलिटी हुई दर्ज

JAN 29, 2025 11:07 IST

राजस्थान आज छाए रहेंगे बादल, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के भी आसार

राजस्थान के कई इलाकों में बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में पिछले 48 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अनुसार, आज बुधवार को पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं आगामी तीन-चार दिन अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के कुछ भागों में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 2 से 4 फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
JAN 29, 2025 09:32 IST

श्रीनगर में -1.0 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

JAN 29, 2025 08:49 IST

बिहार में आज बढ़ सकती है ठंड

बिहार में पछुआ हवाओं के चलते आज ठंड का एहसास बढ़ सकता है। सुबह के समय कई हिस्सों में घना कोहरा भी देखने को मेलगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश मे कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप भी निकलेगी। जिससे ठंड से हल्की राहत मिलेगी। लेकिन पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर बना रहेगा।
JAN 29, 2025 07:29 IST

देश के मैदानी इलाकों में दर्ज किया गया तापमान

JAN 29, 2025 06:05 IST

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश


मौसम विभाग के अनुसार हिमालय रीजन में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। 29 जनवरी और एक फरवरी को ये पश्चिमी विक्षोभ आ रहें है। जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 3 फरवरी तक और उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है।
JAN 29, 2025 06:05 IST

कश्मीर में मौसम का मिजाज असमान्य


कश्मीर इस बार सर्दियों में असामान्य मौसम का सामना कर रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में श्रीनगर में सामान्य तापमान में लगभग 10 डिग्री का अंतर देखा गया। मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है।
JAN 29, 2025 06:05 IST

यूपी में 31 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट


उत्तर प्रदशे में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम जारी है। मौसम विभाग ने यूपी में अलग-अलग स्थानों पर 31 जनवरी तक सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 31 जनवरी से प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है।
JAN 29, 2025 06:05 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

JAN 29, 2025 06:04 IST

दिल्ली में आज मौसम का हाल


दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इस दौरान 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिन या शाम के समय हवाए की रफ्तार में थोड़ी-थोड़ी कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।