LIVE

Heat Wave Updates: दिल्ली में आज गरज के साथ होगी हल्की बारिश, बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Pooja KumariUpdated Jun 25, 2024, 19:30 IST
Follow on Google News
Heat Wave Updates: दिल्ली में आज गरज के साथ होगी हल्की बारिश, बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Heat Wave Updates: दिल्ली में आज गरज के साथ होगी हल्की बारिश, बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Updates: मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है, मौसम विभाग ने बिहार में 25 से 28 जून तक 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा राज्‍यों के मौसम से जुड़ी अपडेट ये हैं :

JUN 25, 2024 16:58 IST

दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचा राजस्थान

राजस्थान को हीटवेव और उमस से राहत दिलाने के लिए मानसून की एंट्री हो गई है। राज्य में मानसून के आने से कई जिलों में बारिश की स्थिति बनने लगी है।
JUN 25, 2024 15:30 IST

हरियाणा में हीटवेव क अलर्ट

हरियाणा में कई जगहों पर प्री मॉनसून एक्टिव है। वहीं विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
JUN 25, 2024 09:56 IST

राजस्थान में होने वाली है मॉनसून की दस्तक

राजस्थान में गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। हालांकि, विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों में मॉनसून से पहले बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आज यहां तेज हवा के साथ बारिश होगी। इसके लिए विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।
JUN 25, 2024 08:07 IST

29 जून से दिल्ली में झमाझम बारिश होगी

मौसम विभाग के के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ दिनों में लू चलने की संभावना नहीं है। दिल्ली में 29 या 30 जून को मानसून आ जाएगा। 29 जून के बाद यहां बारिश बढ़ जाएगी और तेज रफ्तार हवाएं भी चलेंगी।
JUN 25, 2024 06:17 IST

दिल्ली में आज गरज के साथ होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में लू चलने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 29 या 30 जून को मानसून आ जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान जताया है।
JUN 25, 2024 06:17 IST

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

दिल्ली में सोमवार शाम आसमान में बादल छाये रहे और लुटियंस दिल्ली समेत राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। आर्द्रता 62 से 70 प्रतिशत के बीच रहा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को हल्की बारिश के बाद, शाम 6 बजे तक शहर के आसपास के 12 इलाकों से जलभराव की शिकायतें मिलीं। नगर निगम को 11 इलाकों में पेड़ उखड़ने की भी शिकायतें मिलीं।
JUN 25, 2024 06:16 IST

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिहार में छह दिन की देरी से मानसून का आगमन हो चुका है। इसके बावजूद प्रदेश के कई हिस्से ऐसे हैं, जहां अब तक मानसून सक्रिय नहीं हो पाया है। अगले तीन-चार दिनों में पूरे बिहार में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 से 28 जून तक 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 12 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 10 जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।
JUN 25, 2024 06:16 IST

यूपी में बारिश का दौर जारी

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी हो गया है। जिसकी वजह से चिपचिपी गर्मी से परेशान कर रही है। हालांकि बारिश की वजह से भीषण गर्मी से राहत भी मिली है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज कहीं कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी हुआ है। इसके साथ ही दोनों हिस्सों में बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।
JUN 25, 2024 06:16 IST

एमपी में 33 जिलों में मॉनसून सक्रिय

मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। सोमवार को भोपाल सहित इंदौर, भोपाल और रतलाम में अच्छी बारिश दर्ज की गई। एमपी के 33 जिलों में फिलहाल मानसून सक्रिय है। सोमवार को किसी नए जिले में मॉनसून की एंट्री नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।