लखनऊ

UP Weather: गर्मी झेल रहे यूपी पर आज मेहरबान हो सकते हैं बादल, मौसम विभाग ने बताया बारिश का हाल

आज का मौसम यूपी, 12 June 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: भीषण गर्मी झेल रहे यूपी में बारिश का इंतजार खत्म हो सकता है। ऐसी संभावना है कि आज यानी गुरुवार से बारिश से बढ़ते तापमान के बीच कुछ राहत भी मिलेगी। एक तरफ हीटवेव का अलर्ट जारी है, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद जताई है। आइए डालते हैं यूपी के आज के मौसम पर एक नजर।

Image

आज यूपी में बन रही है बारिश की संभावना

Photo : Times Now Digital

UP Lucknow Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। एक तरफ राज्य में हीटवेव का अलर्ट चल रहा है, दूसरी तरफ कुछ बारिश की उम्मीद बनती दिख रही है लेकिन पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में इस समय कोई ऐसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है, किसी तरह का साइक्लोनिक ट्रफ और किसी पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिख रहा है। जिसके कारण मौसम सूखा बना हुआ है और गर्मी में तेजी आई है। इसका सीधा असर अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर देखने को मिल रहा है। अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि आज, यानी 12 जून से प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में दिन के समय कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है और कहीं-कहीं रातें भी गर्म हो सकती हैं।

एक्टिव हो रहा है वेदर सिस्टम

आज यानी गुरुवार से यूपी में वेदर सिस्टम एक्टिव होता दिख रहा है, जिसके कारण बादलों की आवाजाही कई शहरों में आज से शुरू होगी। इस दौरान आंधी और बारिश की भी संभावना है। अनुमान है कि अगले 7 दिनों में पूर्वी यूपी के अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। वहीं पश्चिमी यूपी में अगले 2 दिन बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आ सकती है।

कैसा रहेगा लखनऊ का हाल

बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला आगरा रहा. यहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं 12 जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आज लखनऊ में पारा 42 तक जा सकता है और आसमान साफ रहने की संभावना है। 14 जून से लखनऊ में मौसम की मेहरबानी नजर आ सकती है। अगले दिन से तापमान में कमी भी दर्ज की जा सकती है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article