लखनऊ

यूपी में अभी और सताएगी गर्मी! आज कई जिलों में लू का अलर्ट, प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर

आज का मौसम यूपी, 11 June 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज और कल के लिए कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा। आज यूपी में मौसम शुष्कर रहेगा और तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं।

Image

आज यूपी के मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। साथ ही लू का दंश भी लोग झेल रहे हैं। प्रदेश में बारिश के दौर के बाद आसमान साफ होते ही धूप की तल्खी बढ़ गई है। जिससे तापमान भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कई जिलों का पारा 45 डिग्री पार पहुंच गए। इसके अलावा 14 शहर भी लू की चपेट में रहे। सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा है। आज के मौसम की बात करें तो आज भी यूपी के कई जिलों में लू का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। प्रदेश में आज और कल कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। यहां के पारे में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

प्रयागराज में पारा 46 डिग्री पार

लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार एक वेस्टर्सन डिस्टर्बेंस सक्रिय होता हुआ नजर आ रहा है। जिसकी वजह से लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बादलों की आवाजाही हो रही है, लेकिन यह अस्थाई रहेगा। यूपी में अभी दो से तीन दिन में गर्मी में और इजाफा होने वाला है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। सोमवार को 46.3 डिग्री तापमान के साथ प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। वहीं वाराणसी का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री, कानपुर का 45.2 डिग्री, बुलंदशहर का 45 डिग्री और लखनऊ का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में आज और कल लू का अलर्ट जारी

प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें