लखनऊ

Aadhaar Card: यूपी में अब आधार कार्ड को नहीं माना जाएगा जन्मतिथि प्रमाण पत्र, महाराष्ट्र में रद्द होंगे इन लोगों के बर्थ सर्फिकेट

उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड को अब बर्थ डेट सर्टिफिकेट के रूप में अमान्य घोषित कर दिया है, जबकि महाराष्ट्र में विलंबित जन्मतिथि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब आधार कार्ड मान्य नहीं होगा। राज्य सरकार ने अगस्त 2023 के बाद केवल आधार से बने सभी विलंबित जन्म प्रमाणपत्र को रद्द करने का भी फैसला किया है।

Image

सांकेतिक फोटो (PTI)

देश के दो बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र ने जन्म प्रमाणपत्र (Date of Birth Certificate) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। यूपी में अब आधार कार्ड को जन्मतिथि प्रमाणपत्र के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र में आधार कार्ड को विलंबित जन्मतिथि प्रमाणपत्र (Delayed Birth Certificate) बनवाने के लिए आधिकारिक दस्तावेज के रूप में अवैध घोषित कर दिया है। साथ ही आधार कार्ड के जरिए बने जन्म प्रमाण पत्रों को भी रद्द करने का फैसला किया गया है। फर्जी प्रमाणपत्रों पर रोक लगाने और सत्यापन प्रक्रिया में मजबूती लाने के लिए राज्य सरकारों ने यह फैसला किया है।

यूपी में नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल ने सभी विभागों को यह आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि आधार कार्ड में जन्मतिथि का कोई प्रमाण पत्र अटैच नहीं किया जाता है, इस कारण आधार कार्ड को आधिकारिक जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में माना नहीं जा सकता है। जिसके बाद राज्य के सभी विभागों में आधार कार्ड का बर्थ डेट सर्टिफिकेट के तौर पर इस्तेमाल को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएगा।

आधार कार्ड के जरिए बने बर्थडेट सर्टिफिकेट होंगे रद्द

वहीं दूसरी ओर, महाराष्ट्र सरकार ने यूपी से भी सख्त कदम उठाया है। राज्य सरकार ने अगस्त 2023 के अधिनियम संशोधन के बाद केवल आधार कार्ड के जरिए बने सभी जन्म प्रमाण पत्र को रद्द करने का फैसला लिया है। राज्य में कई लोग आधार कार्ड के जरिए फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा रहे थे, जिनका उपयोग अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था। जिस पर रोक लगाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया।

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आदेश जारी किया है कि सभी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर जारी किए गए सभी संदिग्ध प्रमाणपत्र तुरंत रद्द किए जाएं। साथ ही इन्हें जारी करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। राजस्व विभाग ने प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 16 बिंदुओं वाली सत्यापन गाइडलाइन जारी की है, जिसे सभी तहसीलदारों, एसडीओ, जिला और संभागीय आयुक्तों को पालन करना होगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज

2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर  क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM विष्णु देव साय को बांधी राखी

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM  विष्णु देव साय को बांधी राखी