लखनऊ

Lucknow News: यूपी के 6 IPS अफसरों का हुआ तबादला, आईपीएस चंद्र प्रकाश को मिली नई कमान; प्रयागराज-गोरखपुर रेंज के बदले आईजी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छह IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं।

Image

UP मे 6 IPS अफसरों के फिर हुए ट्रांसफर

Photo : Times Now Digital

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ तबादलों की श्रृंखला जारी हैं। मंगलवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छह IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें आईपीएस प्रेम कुमार गौतम और IPS जे रविंद्र गौड़ समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल है। चंद्र प्रकाश को IG इंटेलीजेंस मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। डॉ प्रतिन्दर सिंह को आगरा पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है। प्रेम कुमार गौतम को IG रेंज प्रयागराज बनाया गया है। जे रविंद्र गौड़ को आगरा का पुलिस कमिश्नर बनाया गया हैं। सुरेश राव ए कुलकर्णी IG गोरखपुर रेंज और शिवहरि मीना को जॉइंट CP गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!