उन्नाव : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया । तेज़ रफ़्तार कार एक्सप्रेस वे किनारे मेंटेनेंस कार्य कर रहे, यूपीडा के 6 श्रमिकों को रौंदते हुए डिवाइडर से टकराई और टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर चली गई। इस हादसे में 4 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है, 2 घायल श्रमिकों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। कार सवार मौके से फरार हो गए हैं।
मृतकों के परिजनों ने हंगामा कर एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया । जाम और बवाल की सूचना पर CO बांगरमऊ, CO हसनगंज समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे । भीड़ को समझना शुरू किया, करीब 2 घंटे तक लखनऊ से आगरा तरफ का सड़क मार्ग ठप रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को प्रशासनिक मदद व कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने में सफल हुए ।
कार पलटी
आगरा एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 258 किलोमीटर के पास बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में सुबह भीषण हादसा हो गया। हरियाणा राज्य की HR 51 CC 2380 नम्बर की तेज रफ्तार कार लखनऊ से आगरा तरफ जा रही थी, एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर किनारे मेंटीनेंस कार्य कर रहे यूपीडा के 6 कर्मचाचारियो को रौंदते हुए दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। हादसे में 4 श्रमिकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, घायलों को आनन फानन लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
SP जेपी सिंह , ASP अखिलेश सिंह , ASP प्रेमचंद के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया । वहीं हंगामा कर रही भीड़ को सीओ अरविंद चौरसिया ने समझना शुरू किया, करीब 2 घंटे तक लखनऊ से आगरा तरफ का सड़क मार्ग ठप रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को प्रशासनिक मदद व कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने में सफल हुए ।
