शहर

Lucknow News: दो लड़कियों को सुनसान जगह ले जाकर जबरदस्ती करने वाले 'ऑटो-ड्राइवर' का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी हसीब को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पहले भी दुष्कर्म मामले में जेल जा चुका है।

Image

लखनऊ में शातिर बदमाश का एनकाउंटर

Lucknow News: एग्जाम में शामिल होने जा रही युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम हसीब है, जो मूल रूप से हरदोई जिले में ही थाना कछौना के मिर्जानपुर गांव का निवासी है। फिलहाल वह हैदर कैनाल नाला, थाना पारा में रह रहा था।

हसीब को क्यों गिरफ्तार किया गया

कल यानी सोमवार 8 जून को परीक्षा देने जा रही दो युवतियों को लखनऊ में चारबाग बस अड्डे के पास से आलमबाग ले जाने के लिए आरोपी ने ऑटो में बैठाया। इसके बाद उसने उन्हें थाना क्षेत्र पारा के रामलीला ग्राउंड के पास सुनसान इलाके में ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

युवतियों से मारपीट भी की गई

जबरदस्ती का विरोध करने पर उसने दोनों युवतियों के साथ मारपीट भी की। उनके साथ अभद्रता की और गंभीर रूप से घाटल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पारा ने BNS की 75/76/352/115(2)/118(1) धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस एनकाउंटर

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने आरोपी के ऑटो (UP32 PN 8865) को घेरकर रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली मार दी। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी हसीब को पुलिस इलाज के लिए रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गई। पुलिस ने युवतियों से जबरदस्ती करने के लिए इस्तेमाल किए गए ऑटो, एक तमंचा, जिता और खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी हसीब आदतन अपराधी है।

2024 में दुष्कर्म के मामले में जेल गया आरोपी

पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी हसीब ने 2024 में जिला हरदोई के थाना सण्डीला क्षेत्र में इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था। उस समय वह अपने ऑटो में बैठी एक महिला को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे जेल भी भेजा गया था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article