शहर

'लापता गैस बन गई है LPG', अखिलेश यादव बोले- PM के पास विश्वगुरु बनने का अवसर

LPG Crisis: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारत को अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के खिलाफ रुख अपनाना चाहिए था, क्योंकि इसमें कई महिलाओं और बच्चों की जान गई है।

Image

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

Photo : ANI

LPG Crisis: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भारत को अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के खिलाफ रुख अपनाना चाहिए था, क्योंकि इसमें कई महिलाओं और बच्चों की जान गई है और भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ना शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष ने 'एलपीजी को 'लापता' गैस बताया और कहा कि यह आम लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है।

भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव

अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शांति का संदेश भेजकर और युद्ध को रोककर ''विश्वगुरु'' बन सकते थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''प्रधानमंत्री और भाजपा के पास विश्वगुरु बनने का अवसर है... हमें युद्ध के खिलाफ़ रुख अपनाना चाहिए था। महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं, और भारत में युद्ध हमारी अर्थव्यवस्था पर असर डाल रहा है।''

यादव पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू असिम आज़मी द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे। उन्होंने कहा कि शांति का संदेश भेजना और उस युद्ध को रोकना आवश्यक है, जिसमें कई लोगों की जान गई है। यादव ने कहा, ''ऊर्जा सुरक्षा विदेश नीति से जुड़ी हुई है।'' एलपीजी सिलेंडर की 'कमी' के बीच लोगों के सिलेंडर के लिए कतार में खड़े होने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, सपा नेता ने कहा, ''एलपीजी 'लापता' गैस बन गई है जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है।''

सपा अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ भाजपा पर झूठ फैलाकर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए इसे ''अफवाजीवी'' करार दिया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी केवल झूठ फैला सकती है, गुमराह कर सकती है और साजिशों में संलिप्त हो सकती है। पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच ईरान और ओमान के बीच स्थित संकरे जलमार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हुआ है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!