शहर

कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में LPG सिलेंडर के लिए मची हाहाकार, जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ रेड पुलिस की रेड जारी

West Bengal Cylinder Issue: पुलिस की इस कार्रवाई से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रशासन को रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

Image

कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में LPG सिलेंडर के लिए मची हाहाकार

LPG Cylinders Crisis in Kolkata: LPG सिलेंडर के लिए पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। इस बीच कोलकाता पुलिस का बड़ा एक्शन जारी है। LPG सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ रेड जारी है। शहर के अलग अलग हिस्सों में प्रवर्तन शाखा की छापेमारी चल रही है। पश्चिम एशिया के युद्ध के बीच LPG सिलिंडर की किल्लत सामने आई है। कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अलग अलग हिस्सों में घरेलू LPG सिलिंडर के लिए हाहाकार मचा हैं।

इस बीच कोलकाता पुलिस का बड़ा एक्शन शुरू हुआ है। शहर के अलग अलग हिस्सों में LPG एजेंसी के दफ्तरों पर कोलकाता पुलिस की प्रवर्तन शाखा ने सुबह से छापेमारी शुरू कर रखी है। अधिकारी दफ्तरों में पहुंचकर इन्वेंटरी, स्टॉक और बुकिंग डिटेल्स चेक कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि domestic LPG सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी ना हो रही हो। वहीं, कल पश्चिम बंगाल सरकार ने एक SOP जारी की और कंट्रोल रूम भी बनाया गया ताकि ग्राहको को मदत की जा सके।

एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी के विरूद्ध कार्रवाई

पुलिस की इस कार्रवाई से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रशासन को रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। अधिकारी ने बताया कि लालबाजार स्थित शहर के पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों को एलपीजी वितरण और भंडारण पर निगरानी तेज करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोलकाता में एलपीजी की कृत्रिम कमी न हो। कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है।’’ अधिकारी ने बताया कि सभी मंडलों के उपायुक्तों को सतर्क कर दिया गया है और उनसे अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थानों को गैस सिलेंडर गोदामों और वितरण केंद्रों की निगरानी करने का निर्देश देने को कहा गया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article