शहर

Bhavnagar में अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गए शेर, पायलट ने लगाई ​इमरजेन्सी ब्रेक; देखिए Video

भावनगर मंडल के लोको पायलटों ने दो दिनों में 8 शेर को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

Image

रेलवे ट्रैक पर शेर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

भावनगर: रेलवे मंडल की ओर से शेरों-वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। मंडल के निर्देशानुसार ट्रेनों का संचालन करने वाले लोको पायलट निर्धारित गति का पालन करते हुए विशेष सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं। भावनगर रेलवे मंडल के लोको पायलटों की सतर्कता एवं वन विभाग के फॉरेस्ट ट्रैकरों की मदद से इस वित्तीय वर्ष में अभी तक कुल 104 सिंहों की जान बचाई जा चुकी है। इसका एक वीडियो भी ड्राइवर ने बनाकर रेलवे को सौंपा है।

5 शेरों को ऐसे बचाया

भावनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक माशूक अहमद ने बताया की 15 दिसंबर (रविवार) को लोको पायलट धवलभाई पी. (मुख्यालय-सुरेन्द्रनगर) ने राजुला सिटी-पीपावाव सेक्शन में किमी 22/14-22/15 के बीच 5 शेरों को रेलवे ट्रैक पार करते देखा तो गुड्स ट्रेन जो हापा से पीपावाव पोर्ट की ओर जा रही थी, को इमरजेन्सी ब्रेक लगाकर रोक लिया। लोको पायलट द्वारा ट्रेन मैनेजर (गार्ड) श्री लोकेश साह (मुख्यालय-बोटाद) को सूचित किया गया। फॉरेस्ट गार्ड के घटनास्थल पर पहुंचने और उनके द्वारा सभी स्थिती नॉर्मल पाये जाने पर उनके द्वारा प्रस्थान संकेत दिये जाने के पश्चात लोको पायलट द्वारा ट्रेन को गंतव्य की ओर ले जाया गया।

इमरजेन्सी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

इससे पहले 14 दिसंबर (शनिवार) को लोको पायलट सुनील पंडित (मुख्यालय-जूनागढ़) ने चलाला-धारी सेक्शन में किमी सं. 53/2-53/3 के बीच एक शेरनी को दो बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पार करते देखा तो पैसेन्जर ट्रेन नं. 09292 अमरेली-वेरावल को इमरजेन्सी ब्रेक लगाकर रोक लिया। लोको पायलट द्वारा ट्रेन मैनेजर (गार्ड) श्री विदयानन्द कुमार (मुख्यालय-जूनागढ़) को सूचित किया गया। सूचना प्राप्त होने पर कुछ समय में हीं फॉरेस्ट गार्ड घटनास्थल पर पहुंच गये, उन्होंने देखा की शेर रेलवे ट्रैक से दूर चले गये हैं। तत्पश्चात सभी स्थिती नॉर्मल पाये जाने पर फॉरेस्ट गार्ड द्वारा लोको पायलट को प्रस्थान करने को कहा गया। प्रस्थान संकेत मिलने के पश्चात लोको पायलट द्वारा ट्रेन को गंतव्य की ओर ले जाया गया।

सूचना प्राप्त होने पर लोको पायलटों के इस सराहनीय कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक रवीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक हिमाँशु शर्मा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article