शहर

Leopard in Rudraprayag: रुद्रप्रयाग में गुलदार से राहगीरों का सामना, वीडियो में देखें क्या हुआ आगे

रुद्रप्रयाग के पाली गांव में कार से जा रहे युवकों के सामने अचानक गुलदार आ गया। वह कुछ दूर तक कार के आगे ही सड़क पर चलता रहा। जिसके बाद वह जंगल की ओर चल गया। इस दौरान कार सवार युवकों ने उसका वीडियो बनाया है। जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Image

रुद्रप्रयाग के गांव में दिखा गुलदार

KEY HIGHLIGHTS
  • कार के सामने आया गुलदार
  • कार सवार ने किया वीडियो रिकॉर्ड
  • जंगल की ओर गया गुलदार

Leopard in Rudraprayag: रुद्रप्रयाग में राहगीरों का गुलदार से सामना हुआ। जिले के पाली गांव से कुछ युवक अपनी कार से गुजर रहे थे। तभी अचानक कार के सामने एक गुलदार आ गया। जिसे कार में बैठे युवकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

वीडियो में देखें गुलदार

इस वीडियो में एक गुलदार सड़क पर चलता हुआ नजर आ रहा है। वह कुछ दूर तक कार के आगे चलता रहता है। जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर चला जाता है।

कुछ दिन पहले दो महिलाओं पर किया हमला

रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक फैला हुआ है। कुछ समय पहले गुलदार ने अलग-अलग गांव में मवेशियों को अपना शिकार बनाया था। कुछ दिनों पहले रुद्रप्रयागर के विकासखंड जखोली के घेंघड़ भरदार में एक गुलदार ने दो महिलाओं पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें एक महिला बुजुर्ग थी और दूसरी उसकी बहु थी। दोनों महिलाएं सुबह के समय जंगल में चारापत्ती लेने जा रही थीं। इसी दौरान वहां पहले से ही गुलदार घात लगाकर बैठा था, जिसने बुजुर्ग सास पर हमला कर दिया। तभी बहु ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे गुलदार ने बहु पर हमला कर दिया। इसी दौरान शोर सुनकर ग्रामीण वहां आ गए और गुलदार भाग गया। इस हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article