Ghaziabad News: गाजियाबाद में क्राइम बढ़ता जा रहा है। चोरी और मारपीट के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इस बीच गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 1 वैशाली में चैन स्नैचिंग का एक मामला सामने आया है। यहां बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने सड़क पर चल रही महिला के गले से चेन को लूटकर वहां से फरार हो गए। चेन स्नेचिंग की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चेन स्नेचिंग का मामला कोतवाली इंदिरापुरम सेक्टर 7 के पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया है।
यहां देखें वीडियो
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पर ट्रॉली बैग लेते हुए चल रही है। तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उसमें से एक बदमाश ने महिला के गले से चेन खींच ली। चेन स्नेचिंग की इस घटना में महिला गिर गई। स्नेचिंग का ऐसा ही एक मामला 3 जुलाई को सामने आया था। यहां कुछ बदमाशों ने महिला का मोबाइल लूटा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। इसके लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया है।
