शहर

Amroha News: गन्ने के खेत में मिले दो शावक, तेंदुए को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़, देखें वीडियो

अमरोहा में गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले है। जिन्हें वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर जटिल वन में भेज दिया है। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Image

अमरोहा में मिले तेंदुए के शावक

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तेंदुए के दो शावक मिले हैं। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ये दोनों शावक गन्ने के खेत में पाए गए हैं। आज सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो उसे दोनों शावक खेत में दिखाई दिए, इन शावकों के मिलने के बाद से इन्हे देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया। वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें वन भेज दिया है।

घटना का वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों शावक नजर आ रहे हैं। जिन्हें देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम

यह घटना अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गंदासपुर की है। जहां सुबह एक किसान को गन्ने के खेत में दो शावक मिले। शावकों के मिलने के बाद आसपास के लोग उन्हें देखने के लिए पहुंच गए। शावकों के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शावको को जटिल वन में भेज दिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article