देवरिया में आयोजित मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1500 से अधिक मरीजों को निःशुल्क जांच, निःशुल्क दवाइयां और निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। AIIMS के विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति ने इस कैंप को अत्यंत प्रभावी और भरोसेमंद बनाया। विशेष सुविधाओं के तहत कैंसर स्क्रीनिंग, ईसीजी, तथा आंखों की जांच के साथ मुफ़्त चश्मों का वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में आए मरीजों ने इन सेवाओं का लाभ लिया।
2 लाख से अधिक लोगों का निःशुल्क इलाज
दयाल फ़ाउंडेशन के संस्थापक राजेश सिंह ने बताया कि आज तक 2 लाख से अधिक लोगों का निःशुल्क इलाज करा चुके हैं। इस आयोजन से लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभारी हूं, जिनके समर्थन और प्रोत्साहन से यह मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है। आम जनता तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के हमारे इस प्रयास में उनका सहयोग अमूल्य है।
शिविर के आयोजन में विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक मेडिकल सुविधाओं और तकनीकी सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित हुई। राजेश सिंह ने आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में भी प्रदेशभर में ऐसे और निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क पहुंच सके।
