शहर

कुशीनगर में हॉरर किलिंग, पिता और भाइयों ने गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, दो बहनों की हत्या से हड़कंप

कुशीनगर में प्रेम संबंधों से नाराज पिता और भाइयों ने दो सगी बहनों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों युवतियां पहले अपने प्रेमियों के साथ घर छोड़कर गई थीं। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आरोपी पिता फरार है।

Image

Kushinagar double murder

Photo : Times Now Digital

Kushinagar Double Murder: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हॉरर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट देव नारायण टोला में दो सगी बहनों की प्रेम संबंध के कारण हत्या कर दी गई। आरोप है कि पिता और भाइयों ने दोनों को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रेमियों के साथ घर से फरार हुई थी दोनों बहनें

जानकारी के अनुसार, दोनों बहनों का गांव के ही दो युवकों से प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले दोनों बहनें अपने प्रेमियों के साथ घर से फरार हो गईं थी। जिसके बाद पिता रामप्रसाद सहनी ने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने दोनों युवतियों को दूसरे शहरों से बरामद किया था और उन्हें परिजनों को सौंप दिया था।

प्रेमियों से बातचीत पर विवाद

बताया जा रहा है कि घर वापस आने के बाद भी दोनों बहनों की अपने प्रेमियों से बातचीत होती रही। उनके प्रेम संबंध को लेकर परिवार में लगातार विवाद होता रहता था। देर रात उसके पिता और भाइयों ने दोनों को मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद उनका मोबाइल छीन लिया गया और गुस्से में आकर की पिटाई शुरू कर दी।

आरोप है कि पिता और भाइयों ने दोनों बहनों को डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से आरोपी पिता फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी पिता की तलाश में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article