कुरुक्षेत्र: झांसा थाना क्षेत्र स्थित एक घर से शुक्रवार को मां और दो बच्चों की हत्या कर शव फेंक दिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार चल रहा है। इसे लेकर महिला के आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
खुद फांसी को लगाया गले
पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार को हुई और आरोपी व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उसे बचाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया के मुताबिक, मृतकों की पहचान रीना, उसकी बेटी गुरसिफत उर्फ जिया (4) और डेढ़ साल के बेटे क्रियांश के रूप में हुई है।इतने लोगों पर केस दर्ज
उन्होंने कहा कि रीना के भाई की शिकायत पर रीना के पति राकेश, ससुर, सास और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि राकेश को उसके परिवार ने गुरुवार सुबह फंदे से लटका हुआ पाया और उसे यहां एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे करनाल के कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रीना और दोनों बच्चों की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।कुमार ने शिकायत में कहा कि जब हम उनके घर पहुंचे तो उन्हें मृत पाया। हमें यह भी पता चला कि राकेश ने आत्महत्या का प्रयास किया था। झांसा थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि शव परिवार को सौंप दिए गए हैं और रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
