कोलकाता

मूसलाधार बारिश से कोलकाता पानी-पानी, 90 फ्लाइट रद्द और कई देरी से भरेंगी उड़ान; IMD ने जारी किया अलर्ट

कोलकाता में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई और 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं वहीं करीब 90 उड़ानों में काफी देरी हुई।

Image

कोलकाता में भारी बारिश के कारण 90 से अधिक उड़ानें रद्द (फोटो-ट्विटर)

कोलकाता : कोलकाता में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई और 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं वहीं करीब 90 उड़ानों में काफी देरी हुई। इसके साथ ही महानगर में जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। एओसीसी (हवाई अड्डा परिचालन नियंत्रण केंद्र) बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार मध्यरात्रि से मंगलवार शाम साढ़े सात बजे के बीच खराब मौसम के कारण 42 आने वाली और 49 जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गईं। बुलेटिन में कहा गया है कि इसके अलावा आने वाली 33 और प्रस्थान करने वाली 62 उड़ानों में देरी हुईं जबकि कम से कम एक उड़ान का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है जिनमें से नौ की मौत बिजली का करंट लगने से हुई।

कोलकाता नगर निगम सूत्रों ने बताया कि शहर के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं जहां गरिया में कुछ ही घंटों में 332 मिलीमीटर और जोधपुर पार्क में 285 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने इस बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र को बताया है।

मूसलाधार बारिश से 10 लोगों की मौत

मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से नौ व्यक्तियों की मृत्यु बिजली का करंट लगने से हुई। लगभग चार दशक के बाद हुई इतनी भारी बारिश के कारण हवाई, रेल और सड़क परिवहन प्रभावित हुआ। शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और राज्य सरकार को दो दिन पहले ही दुर्गा पूजा की छुट्टियां घोषित करनी पड़ी। चौबीस घंटे से भी कम समय में हुई 251.4 मिलीमीटर बारिश 1986 के बाद सबसे अधिक है। उस साल 259.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके अलावा यह बीते 137 साल में एक दिन में छठी सबसे अधिक बारिश है। साल 1888 में 253 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बारिश के कारण मुख्य सड़कों की हालत नदियों जैसी हो गई। मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं और हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है। अगले सप्ताह दुर्गा पूजा से पहले शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

सीएम ममता ने दिया ये आदेश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारी बारिश को ‘‘अभूतपूर्व’’ बताया तथा फरक्का बैराज से गाद न निकालने और निजी बिजली कंपनी सीईएससी की चूक की आलोचना की। साथ ही उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए घरों के अंदर रहने की अपील की।

ममता ने डिजिटल माध्यम से एक संबोधन में कहा, “मैंने ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी। कुल दस लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से नौ की मौत खुले तारों की वजह से करंट लगने के कारण हुई है। कोलकाता में आठ जबकि उत्तर 24 परगना के शाशन व दक्षिण 24 परगना के अमतला से सटे इलाकों में दो लोगों की मौत हुई है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सीईएससी को उनके परिवारों के सदस्यों को नौकरी देनी चाहिए। सीईएससी को कम से कम पांच लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article