कोलकाता

ये सड़कें हैं या तालाब! कोलकाता में आज भी कम नहीं हुआ पानी, गाड़ियां रास्ते में पड़ी बंद; लोगों की आवाजाही हुई मुश्किल

कोलकाता में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई भारी बारिश का प्रभाव आज भी शहर में देखने को मिल रहा है। कई सड़के आज भी जलमग्न हैं, जिस कारण ट्रैफिक भी प्रभावित है और गाड़ियां भी खराब हो रही है। अभी तक सड़कों पर भरे पानी का जलस्तर कम नहीं हुआ है।

Image

कोलकाता में मंगलवार को जलभराव की फाइल फोटो (PTI)

Photo : PTI

Kolkata Rain: कोलकाता में दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता में हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। जिसने सड़कों को तालाब में बदल दिया। हालांकि बीते 24 घंटों में कोलकाता में बारिश दर्ज नहीं की गई है। इसके बावजूद शहर के हालात नहीं बदले हैं। आज भी सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। कोलकाता म्युनिसिपल कारपोरेशन के तमाम दावों के बावजूद सड़कें आज भी जलमग्न हैं।

बालीगंज इलाके में भरा पानी

दक्षिण कोलकाता का बालीगंज इलाका आज भी पानी के सैलाब से जूझ रहा है। बालीगंज फाड़ी कोलकाता का एक अहम इंटरसेक्शन हैं, यह दक्षिण कोलकाता को उत्तर कोलकाता से जोड़ता हैं। लेकिन इस इलाके से भी अब तक जलभराव कम नहीं हुआ है। दफ्तर जाने वाले लोगों को भी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें जलमग्न होने के कारण ट्रैफिक भी सुस्त रफ्तार से चल रहा है। सड़क पर और हर तरफ बस पानी ही पानी भरा हुआ हैं। जिसके कारण गाड़ियां भी खराब हो रही है। बालीगंज फाड़ी में दर्जनों गाड़ियां और बसें इसी कारण खराब हो रखी हैं।

खराब गाड़ियां भी रास्ते से नहीं हटी

कोलकाता म्युनिसिपल कारपोरेशन के तमाम दावे भी ग्राउंड पर गलत साबित हो रहे हैं। केएमसी का कहना हैं लगातार पंपिंग स्टेशन चल रहे हैं और शहर से पानी निकलने का काम भी जारी है, लेकिन इन तमाम दावों के बावजूद आज भी सड़कें जलमग्न हैं। पिछले 24 घंटे में बारिश ना होने के बावजूद ना तो पानी का स्तर कम हुआ हैं और न हीं खराब गाड़ियों को रास्ते से हटाया गया हैं। जिस वजह से आज जो लोग दफ्तर जा रहे हैं उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article