शहर

केरल में मानसून की एंट्री क्यों हुई लेट? अब तक कहां पहुंचा Monsoon; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी तक नहीं पहुंचा है, जबकि इसके 26 मई तक पहुंचने का अनुमान जताया गया था। लेकिन मानसून पहुंचने में देरी की क्या वजह है और अब तक कहां तक मानसून पहुंचा है, आइए जानते हैं।

Image

आखिर अब तक केरल क्यों नहीं पहुंचा मानसून?

Monsoon Update in India: देश में मानसून का इंतजार थोड़ा लंबा होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने इस बार समय से पहले 26 मई तक मानसून के केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। लेकिन जरूरी मौसमीय परिस्थितियां पूरी नहीं हो पाईं। आमतौर पर केरल में 1 जून तक मानसून की एंट्री होती है। IMD के अनुसार, अभी तक दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल नहीं पहुंचा है। अनुमान है कि अब यह अपने तय समय पर ही केरल पहुंच सकता है।

कहां तक पहुंचा मानसून?

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए लगातार परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके अगले 2–3 दिनों में साउथवेस्ट अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के बाकी हिस्सों को व्यापक रूप से कवर करने की संभावना है। सामान्य तौर पर भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून 1 जून के आसपास पहुंचता है।

केरल में मानसून आने में क्यों हुई देरी

मानसून के केरल पहुंचने के लिए कुछ खास शर्तें जरूरी होती हैं, जिनमें 14 निर्धारित मौसम केंद्रों पर लगातार दो दिनों तक कम से कम 2.5 मिमी बारिश और 60% हिस्से में बारिश शामिल है। अभी ये स्थितियां पूरी नहीं हो सकी हैं। जिसके कारण अब इसके 1 जून के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दक्षिण-मध्य अरब सागर में बने चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) की वजह से नमी का प्रवाह उस दिशा में खिंच गया है, जिससे केरल की तरफ मानसून की गति कमजोर पड़ गई है। इसी कारण बादलों की सक्रियता भी कम होती नजर आई है।

प्री-मानसून के प्रभाव से देशभर में बारिश की संभावना

हालांकि राहत की बात ये है कि यूरोपीय मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) और अन्य मौसम मॉडल्स के अनुसार 29 मई से 5 जून के बीच भारत के 80–90% हिस्सों में प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से उत्तर, मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2–3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के संकेत नजर आ रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज

2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर  क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM विष्णु देव साय को बांधी राखी

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM  विष्णु देव साय को बांधी राखी