टेक एंड गैजेट्स

Redmi फोन खरीदने वालों को बड़ा झटका, Redmi Note 15 SE समेंत तीन स्मार्टफोन्स की बढ़ी कीमत

अगर आप मिडरेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। रेडमी ने अपने तीन पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब आपको Redmi Note 15 SE और Redmi A7 4G और Redmi A7 Pro 4G खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

Image

रेडमी ने अपने की सारे स्मार्टफोन्स की भारतीय बाजार में बढ़ाई कीमत। (फोटो क्रेडिट-शॉओमी)

अगर आप रेडमी के फैंस हैं और मिड रेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। रेडमी ने अपने तीन पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। रेडमी ने जिन स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी की है उनमें Redmi Note 15 SE और Redmi A7 4G और Redmi A7 Pro 4G शामिल हैं। कंपनी के इस फैसले ने करोड़ों फैंस को बड़ा झटका दिया है।

फिलहाल अभी तक कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे आधिकारिक वजह का ऐलान नहीं किया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, इंपोर्ट ड्यूटी और सप्लाई चेन खर्च की वजह से ऐसा फैसला लिया गया है। पिछले कुछ समय में इस दिग्गज ब्रैंड्स की तरफ से कई सारे स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा किया गया है। आइए आपको इन तीनों ही स्मार्टफोन्स की लेटेस्ट प्राइस के बारे में बताते हैं।

Redmi Note 15 SE 5G की की नई कीमत

Redmi Note 15 SE 5G की कीमत में 1000 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई प्राइस अपडेट के बाद इस स्मरा्टफोन का बेस वेरिएंट जो कि 6GB RAM +128GB स्टोरेज के साथ आता है उसे खरीदने के लिए आपको अब 23,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं इसका 8GB RAM +128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 25,999 रुपये हो गई है। वहीं इस स्मार्टफोन में आने वाला 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 1000 रुपये महंगा होकर 27,999 रुपये

अप्रैल में लान्च हुए थे ये स्मार्टफोन्स

आपको बता दें कि रेडमी ने भारतीय बाजार में हाल ही में Redmi A7 4G और Redmi A7 Pro 4G को लॉन्च किया था। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को अप्रैल के महीन में पेश किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने अपने फैंस को इनकी कीमतें बढ़ाकर बड़ा झटका दे दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दे कि लॉन्च के बाद से दूसरी बार इनकी कीमत में बढ़ोतरी की गई है।

Redmi A7 4G को भारतीय बाजार में 10,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। दो बार प्राइस हाइक के बाद अब इसकी कीमत 12,499 रुपये हो गई है। वहीं Redmi A7 Pro को कंपनी ने बाजार में 11,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था लेकिन अब इसे आप 13,499 रुपये की कीमत में खरीद पाएंगे।

Redmi Note 15 SE 5G स्पेसिफिकेशंस

  • Redmi Note 15 SE 5G फोन में 6.77 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले पैनल मिलता है।
  • इसमें आपको 120Hz का पैनल मिलता है जिसमें 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • परफॉरमेंस के लिए Redmi Note 15 SE 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • बता दें कि यह चिपसेट डेली यूज, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा अनुभव दे सकता है।
  • स्मार्टफोन में आपको 6GB और 8GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें 128GB और 256GB का ऑप्शन भी मिलता है।
  • फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 15 SE 5G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • रेडमी के इस स्मार्टफोन में आपको 5800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article