शहर

केरल में बारिश से बिगड़े हालात, 29 मकान क्षतिग्रस्त; 700 से अधिक लोग प्रभावित

केरला के वायनाड जिले में भारी बारिश से करीब 29 मकान क्षतिग्रस्त हो गए, 700 से अधिक लोगों को 22 शिविरों में भेजा गया। यहां भीरी बारिश से लोगों का बुरा हाल है। वहीं कई जिलों में बाढ़ आने, पेड़ गिरने और मामूली भू-स्खलन की घटनाएं भी हो रही हैं-

Image

kerala flood

Photo : iStock

Kerala: केरल के वायनाड जिले के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने की खबर है, जिसमें 29 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, 700 से अधिक लोगों को 22 शिविरों में भेजा गया और वहां से बहने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वायनाड जिले के अलग-अलग हिस्सों में बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश होने के कारण सामान्य जन-जीवन प्रभावित रहा। खास कर उत्तरी जिलों के पहाड़ी इलाकों में लोगों का बुरा हाल है। उत्तरी केरल के कई जिलों से बाढ़ आने, पेड़ गिरने और मामूली भू-स्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।

इन इलाकों में भारी बारिश से बुरा हाल

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को राज्य के दो जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। आईएमडी ने वायनाड और कन्नूर में ‘रेड अलर्ट’, राज्य के आठ अन्य जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा शेष छह जिलों में ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। ‘रेड अलर्ट’ 24 घंटों में 20 सेमी से अधिक, भारी से अत्यधिक भारी बारिश को इंगित करता है, जबकि ‘आरेंज अलर्ट’ का मतलब छह से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश है। ‘यलो अलर्ट’ का मतलब छह से 11 सेमी के बीच भारी बारिश है।

कई जिलों में भारी बारिश से जलभराव की स्थित

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये अलर्ट हैं... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत है)। आईएमडी ने आगे कहा कि एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में राज्य में हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन, संपत्ति की क्षति, सड़कों पर जलभराव हुआ और कई एकड़ कृषि भूमि बाढ़ के कारण जलमग्न हो गई है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article