कानपुर

Suicide Attempt: कानपुर में सूदखोरों से परेशान ब्यूटीशियन ने डीएम दफ्तर में खाया जहर, रकम चुकाने का बनाया जा रहा था दबाव

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 01:57 PM IST

Kanpur Suicide Attempt : कानपुर में सूदखोरों से परेशान एक ब्यूटीशियन ने जिला अधिकारी कार्यालय में जहर का सेवन कर लिया। पीड़िता पर रकम चुकाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था , जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

Image

अस्पताल में भर्ती महिला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सूदखोरों से परेशान महिला ने डीएम दफ्तर में खाया जहर
  • महिला पर रकम चुकाने का बनाया जा रहा था दबाव
  • महिला को आईसीयू में कराया गया भर्ती

Kanpur Suicide Attempt: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सूदखोरों से परेशान एक ब्यूटीशियन ने खौफनाक कदम उठा लिया। जिससे पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, मंगलवार को सूदखोरों से परेशान ब्यूटी पार्लर संचालिका ने जिला अधिकारी के कार्यालय में जहर का सेवन कर लिया। महिला के जहर खाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को उर्सला अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज किया और उसकी जान बचा ली। डॉक्टरों का कहना है कि, महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं, पीड़िता का आरोप है कि, रकम चुकाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते उसे खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, बाबूपुरवा के रहने वाले मोहम्मद हलीम का गल्ले का काम है। उनके परिवार में पत्नी और दो जुड़वां बेटियां हैं। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। मंगलवार सुबह करीब दस बजे महिला जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

ब्याज पर रुपये लिए थे, सूदखोर मांग रहे थे वापस

तबीयत बिगड़ी तो पीड़ित महिला ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को जहर खाने की जानकारी दी। यह खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी डीएम को हुई तो उन्होंने तत्काल महिला को सुरक्षाकर्मियों के साथ उर्सला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने महिला की जान बचा ली। वहीं, एसीएम वान्या सिंह को पीड़ित महिला ने बताया कि, तंगी के कारण मोहल्ले की ही कुछ महिलाओं से ब्याज पर रुपये लिए थे। समय पर वह ब्याज दे रही हैं इसके बाद भी सूदखोर रुपये वापस देने का दबाव बना रहे हैं। महिला ने बताया कि, इस समय उसका ब्यूटी पार्लर भी नहीं चल रहा है, आर्थिक तंगी के चलते परिवार तनाव में जी रहा है।

पति का आरोप-पुलिस ने नहीं की सुनवाई

वहीं, महिला के पति हलीम का आरोप है कि, चार माह पहले पत्नी ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन तब पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर टाल दिया। जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि, महिला जहर खाकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची थी। उसका मेरे कार्यालय से कोई लेना-देना नहीं है। जानकारी होने पर अपनी गाड़ी से महिला को अस्पताल भिजवा दिया। मामला रुपये उधारी का है। एसीएम पष्ठम को भी जांच के लिए भेजा है। पूरा मामला बाबूपुरवा पुलिस देख रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article