कानपुर

नाबालिग छात्रा से रेप करता था ट्यूशन टीचर, धर्मांतरण कराया; भगाकर मुंबई ले ज रहा था, धरा गया

लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे-ऐसे लोग महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल होते हैं, जिनसे इस तरह की उम्मीद नहीं होती। ताजा मामला कानपुर से सामने आया है।

Image

कानपुर में नाबालिग छात्रा से ट्यूशन टीचर ने की हैवानियत

Photo : Twitter

एक ट्यूशन टीचर पर जिम्मेदारी थी कि वह बच्ची को अच्छे से पढ़ाए और उसका भविष्य सुधारे। लेकिन ट्यूशन टीचर हवस का पुजारी निकला। घटना कानपुर के चौबेपुर की है, जहां एक ट्यूशन टीचर नौशाद अपनी ही नाबालिग स्टूडेंट को किडनैप करके ले जा रहा था।

इस मामले में नौशाद के चंगुल से छुड़ाई गई नाबालिग स्टूडेंट ने अपने टीचर पर संगीन आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि नौशाद ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उसे अपने घर ले जाता था। इसके बाद वह घर पर नाबालिग स्टूडेंट को अपनी हवस का शिकार बनाया था। सिर्फ रेप ही नहीं नौशाद ने उसका धर्मांतरण बी कराया और फिर मुंबई ले जाकर निकाह की तैयारी कर रहा था।

आरोपी ट्यूशन टीचर नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है। नाबालिग स्टूडेंट का मेडिकल करवाया गया है और मजिस्ट्रेट के पास ले जाकर उसके बयान दर्ज करवाए गए हैं।

पीड़ित छात्रा के पिता का निधन हो चुका है। नौशाद अहमद उसे ट्यूशन बढ़ाता था और 27 जून की दोपहर लगभग 3 बजे वह नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के पास बजरंग दल कार्यकर्ता की उस पर नजर पड़ी और दोनों को पकड़ लिया। आरोपी को पहले कल्याणपुर पुलिस के हवाले किया गया, बाद में चौबेपुर पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

मामले की जांच की गई तो पता चला की नौशाद स्टूडेंट के साथ बलात्कार करता था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद नौशाद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। छात्रा ने नौशाद की करतूतें बताई तो सुनने वाले दंग रह गए। नाबालिग ने बताया कि उसका धर्मांतरण भी कराया गया और इस पूरे काम में नौशाद के अलावा उसके पिता बसीकदीन, भाई शहंशाह और भाभी सहित पूरा परिवार शामिल है।

पीड़ित नाबालिग की मां की शिकायत पर मौशाद के खिलाफ बलात्कार, पोक्सो एक्ट, किडनैपिंग और धर्मांतरण कराने से जुड़ी धाराओं में FIR दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा के लापता होने पर परिवारजनों ने चौबेपुर ताने में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घरवालों ने ट्यूशन टीचर नौशाद पर शक भी जाहिर किया था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें