जयपुर

नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर परिचित ने ही महिला को हवस का शिकार बनाया, विरोध करने पर मारपीट

जयपुर से विश्वास को तोड़ने वाली एक खबर सामने आयी है। यहां एक परिचित व्यक्ति ने महिला को नौकरी के बहाने से बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर महिला से मारपीट भी की गई और उसके डॉक्यूमेंट्स भी छीन लिए।

Image

जयपुर में परिचित ने ही महिला से किया रेप

Photo : PTI

महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाएं न तो घर में सुरक्षित हैं न ही बाहर। ऐसे व्यक्ति जिनसे महिला की सुरक्षा की उम्मीद की जाती है, वही व्यक्ति भक्षक बनकर उन्हें अपनी हवस का शिकार बना देता है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर में सामने आया है। यहां एक परिचित व्यक्ति ने महिला को नौकरी के बहाने बुलाया और फिर उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया।

जयपुर में एक परिचित द्वारा नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर महिला से रेप का मामला सामने आया है। यही नहीं जब महिला ने उसका विरोध किया तो, महिला के साथ मारपीट भी की गई। आरोपी ने महिला से उसके डॉक्यूमेंट्स और सामान भी छीन लिया। पीड़ित महिला ने यहां के कानोता थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कानोता के SHO गौतम डोटासरा इस मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने जानकारी दी की भरतपुर निवासी 28 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला कानोता इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। आरोपी का नाम राजेश जोगी बताया जा रहा है और वह महिला का परिचित ही था।

आरोप है कि राजेश जोगी ने 13 जून को महिला को नौकरी दिलाने के बहाने मिलने के लिए बुलाया था। जॉब दिलाने की बात कहकर वह महिला को दोखे से अपने साथ जामडोली ले गया था। वहां पहुंचकर आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की और महिला का रेप किया। यही नहीं आरोपी ने महिला से उसके डॉक्यूमेंट्स भी छीन लिए। इसके अलावा उसने महिला को धमकी भी दी कि अगर इस संबंध में किसी को कुछ भी बताया को जान से मार देगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article