कानपुर

'हम सब खड़े हैं आपके साथ... ', भावुक PM मोदी ने क्या कुछ कहा? मुलाकात के बाद शुभम द्विवेदी की पत्नी ने बताई एक-एक बात

प्रधानमंत्री आज अपने कानपुर दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिवार वालों से भी मुलाकात की। परिजनों से मिलकर प्रधानमंत्री ने दुख जताया और एक और मुलाकात का आश्वासन दिया।

Image

एक और मुलाकात का दिया आश्वासन

Photo : ANI

Kanpur News: आज शुक्रवार को अपने कानपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने शुभम के परिवार वालों से एयरपोर्ट पर ही मुलाकात की। शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि "हमारा परिवार आभार व्यक्त करता है क्योंकि पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में आतंकवाद के खिलाफ एक ऑपरेशन शुरू किया गया। पाकिस्तान में आतंकवादी स्थलों को नष्ट कर दिया गया...आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा समाज प्रधानमंत्री के साथ है...पीएम मोदी ने हमें बताया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।" संजय द्विवेदी ने ये भी बताया कि बातचीत के दौरान पीएम मोदी भावुक भी हुए।

पीएम ने शुभम की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी से भी बात की। ऐशान्या ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश और सरकार उनके साथ है। उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनसे पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूछा और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है। पीएम मोदी ने परिवार को एक और मुलाकात का आश्वासन दिया है।

जनसभा में बोले PM

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की 15 बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गिड़गिड़ाने वाला दुश्मन किसी धोखे में न रहें, ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र तय किए हैं। पहला- भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा। उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी। दूसरा- भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और ना ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा और तीसरा- आतंक के आका और आतंकी सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article