कानपुर

Kanpur Weather: जलती गर्मी से लोग हुए परेशान, जल्द ही जाएगा पारा 40 के पार

Kanpur Weather: अप्रैल महीने की शुरुआत जलती हुई गर्मी के साथ हुई है। कानपुर शहर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़कर 40 के पार होने की आशंका है।

Image

कानपुर में बढ़ती गर्मी से परेशान लोग

Photo : iStock

Kanpur Weather: मार्च के अंतिम 10 दिनों में गर्मी की शुरुआत होने लगी थी। अप्रैल आते-आते जलती हुई गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। धूप की तपिश अब बर्दाश्त से बाहर होने लगी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी हो रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के कुछ इलाके ऐसे भी है जहां बारिश की बौछार देखने को मिल रही है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 के पार जाता दिख रहा है। इससे मौसम वैज्ञानिकों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में कानपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है।

ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का असर

तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है। उनका मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु परिवर्तन का चक्र तेज हो गया है, जिसका असर बढ़ते तापमान में देखने को मिल रहा है। बता दें कि 31 मार्च 2024 में ही शहर का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ये सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। उसके बाद से ही कानपुर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। कानपुर के अलावा प्रदेश के कई शहरों का तापमान 36-37 डिग्री बनाया हुआ है।

आने वाले दिनों में 40 के पार जा सकता है पारा

अप्रैल की शुरुआत से गर्मी तेज होती जा रही है। 31 मार्च के जैसे ही 4 अप्रैल यानी गुरुवार को शहर का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। वहीं आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार (5 अप्रैल) का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और आने वाले दिनों में भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस या 40 तक जाने की संभावना है।

बढ़ते तापमान के बारे में बात करते हुए सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहने के कारण भी तापमान बढ़ता रहेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले तीन दिनों में शहर का तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक जा सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article