कानपुर

Kanpur News: तेज रफ्तार ने छीनी सांसें, लग्जरी कार ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर; ड्राइवर की मौत

Kanpur News Today (कानपुर की खबर): कानपुर में एक लग्जरी कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Image

फाइल फोटो

Kanpur Accident: कानपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और ज़दगी छीन ली।। ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक लग्जरी कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए और ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

टक्कर से पलटा ई-रिक्शा

यह हादसा ग्वालटोली थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के बंगले के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा धीरे-धीरे चल रहा था, तभी एक लग्जरी कार ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार लोग भी सड़क पर गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कार सवारआरोपी मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस घटना के सीसीटीवी वीडियो में कार की तेज रफ्तार और टक्कर के बाद का दृश्य स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। ग्वालटोली थाने की पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने शहर में रईसजादों की बेलगाम रफ्तार और कानून के प्रति उनके बेखौफ रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग