कानपुर

Kanpur: कानपुर में पूर्वा एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, ट्रैक पर रखा खंभा, हादसा टला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 06:55 PM IST

Kanpur Poorva Express Train: हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस को कानपुर के चकेरी रेलवे स्टेशन के पास पलटाने की साजिश नाकाम हो गई। शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर का पोल रख दिया, यह पोल ट्रेन के इंजन से टकरा गया, गनीमत यह रही कि, ट्रेन चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया।

Image

पूर्वा एक्सप्रेस को पलटने की साजिश नाकाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम
  • शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर रखे खंभे
  • चालक की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

Kanpur Poorva Express Train: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बड़ा हादसा टल गया। वहीं, हावड़ा से चलकर नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस को फतेहपुर-कानपुर रेल खंड में पलटाने की साजिश भी नाकाम हो गई। कानपुर के चकेरी और चंदारी स्टेशनों के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रैक पर कंक्रीट के दो खंभे रख दिए, ट्रेन का इंजन इन खंभों से टकरा गया। जैसे ही ट्रेन का इंजन इनसे टकराया। ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा भी टल गया। इस मामले में चकेरी रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल पथ निरीक्षक जितेन्द्र कुशवाहा ने चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के माध्यम से त्रिस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

जितेन्द्र कुशवाहा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 31 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे 12381 पूर्वा एक्सप्रेस का इंजन रेलवे ट्रैक पर रखे कंक्रीट के दो खंभों से टकरा गया। गनीमत यह रही कि, ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल ब्रेक लगा दिया। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया।

ट्रेन को पलटाने की साजिश रचे जाने की सूचना से हड़कंप

इस पूरी घटना की सूचना पर कानपुर सेंट्रल से रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे के अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच चकेरी पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच में खुलासा हुआ कि, चकेरी थाना इलाके के टटियन झनाका गांव में ट्रैक के किनारे फेंसिंग के लिए लगाए गए कंक्रीट के खंभे किसी ने साजिश के तहत उखाड़कर अप ट्रैक पर रख दिए। पूर्वा एक्सप्रेस के ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी के ब्रेक नहीं लगाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

शरारती तत्वों के खिलाफ किया गया मुकदमा दर्जजांच के बाद करीब 25 मिनट बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। चकेरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, रेल पथ निरीक्षक की तहरीर पर गंभीर घटना के उद्देश्य से पत्थर रखने, ट्रैक बाधित करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ थाना प्रभारी बुधपाल सिंह ने कहा कि, शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शरारती तत्वों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article