Lucknow News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बंदरों का आतंक है। कुछ दिनों पहले ही बरेली में बंदरों ने एक मासूम को पिता की गोद से छीनकर नीचे की ओर फेंक दिया था। वहीं, बदायूं में बंदर से डर के एक महिला छत से नीचे गिर पड़ी थी। इसी बीच चर्चित आईपीएस ऑफिसर नवनीत सिकेरा ने बंदरों को काबू करने का अनोखा उपाय बताया है। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

MONKEY
बता दें कि उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के साथ दो फोटो भी शेयर किए हैं। इस फोटो में वह बंदरों को शर्बत पिलाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करके उसके पीछे की स्टोरी को भी लिखा है। बता दें कि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि बंदर कभी बेवजह किसी को हानि नहीं पहुंचाते हैं। उनके साथ अच्छा व्यवहार करो तो वो भी आपके साथ अच्छे से पेश आएंगे।
जानिए फेसबुक के फोटो की पीछे का कहानी
आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पढ़ा था कि 93% कम्युनिकेशन नॉन वर्बल तरीके से होते हैं। मतलब 93% बातें बिना कहे ही समझ ली जाती हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि यहां पीटीसी उन्नाव में बहुत सारे बंदर हैं। एक होमगार्ड की ड्यूटी डंडे के साथ सिर्फ बंदरों को भगाने के लिए ही लगाई जाती थी। मैंने पूछा ऐसा क्यों, तो बताया गया बंदर बहुत खुराफाती हैं। लोगों को काट भी लेते हैं। पोस्ट में लिखा है कि मैंने सबसे पहले डंडा धारी पहलवान की ड्यूटी खत्म करवाई और बंदरों के साथ सहज होना शुरू कर दिया। अब रोज शाम को बंदरों का पूरा कुनबा यहां आ जाता है। चैन से सभी बंदर चने और केले खाते हैं। इसके बाद सभी शांति से वापस चले जाते हैं। आज तक किसी बंदर ने कोई भी किसी को नुकसान नहीं पुहंचाया, ना ही किसी को कोई तकलीफ दी।
आईपीएस ने कही बड़ी बातें
बता दें कि आईपीएस ने लिखा है कि तस्वीरों में जो बंदर दिखाई दे रहा है वह इनका एक मुखिया है और इस समूह में सबसे तगड़ा है। अब वो मेरे पास सहज तरीक से आकर बैठ जाता है और मैं समझ जाता हूं कि उसे अब क्या चाहिए। यहां मैं उसे शर्बत पिला रहा हूं और वह शांति पूर्वक बैठकर पी रहा है। अंत में उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए पोस्ट में लिखा है कि साहब प्यार से, सम्मान से किसी को एप्रोच की जाए को आपको सफलता अवश्य मिलेगी। याद रखिये सम्मान आपकी बातों में नहीं निगाह में होता है। आईपीएस के इस पोस्ट के बाद इसकी खूब सराहना की जा रही है।
