कानपुर

Kanpur: सिपाही ने सुसाइड नोट में लिखा-मैं मरने जा रहा हूं, मेरी मौत के जिम्मेदार…

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 09:00 PM IST

Constable Suicide Note: कानपुर में यूपी पुलिस के सिपाही ने सुसाइड नोट लिखकर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। व्हाट्सएप स्टेटस वायरल होते ही अधिकारी सक्रिय हो गए। पुलिस ने आनन-फानन सर्विलांस से उसे ट्रेस किया। सिपाही पोस्टमार्टम हाउस के सामने कार में बैठा मिला। बताया जा रहा है कि, वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती कराया है।

Image

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सिपाही ने सुसाइड नोट लिखकर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया
  • पुलिस ने सर्विलांस से किया ट्रेस, कार में बैठा मिला सिपाही
  • पुलिस ने सिपाही को हैलट में भर्ती कराया, जांच में जुटी पुलिस


Constable Suicide Note: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने सोमवार को व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट लगा दिया, जिससे सनसनी फैल गई। स्टेटस वायरल होते ही चार थानों की पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उसे ट्रेस किया। सिपाही पोस्टमार्टम हाउस के सामने अपनी कार में बैठा पाया गया। इसके बाद अफसरों ने उसकी काउंसिलिंग कराई। फिर हैलट के न्यू विभाग में भर्ती करा दिया। वह मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। सिपाही की पहचान जयवीर सिंह के रूप में हुई है। मूलरूप से इटावा के बकेवर का रहने वाले है। सिपाही जयवीर सिंह की साढ़ थाने में तैनाती के दौरान करीब एक माह पहले साथी पुलिसकर्मियों से मारपीट हो गई थी, इसके बाद उसे एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया था। तब से वह कई बार ऐसे विवादित व्हाट्सएप स्टेटस लगा चुका है।

आपको बता दें कि रविवार रात में वह दरोगा अनूप सिंह को देखने सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल आया था। यहां देर रात दरोगा अनूप की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सिपाही लगातार दरोगा के परिजनों के साथ रहा। सोमवार सुबह को वह मोर्चरी भी पहुंचा था। यहीं उसने व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट का स्टेटस लगा दिया।

स्टेटस वायरल होते ही सक्रिय हुई पुलिस

सुसाइड नोट में उसने पुलिस अफसर, इंस्पेक्टरों, महिला सिपाही और मीडियाकर्मियों के नाम लिखा था। नोट में लिखा था कि वह डाई पीकर जान दे रहा है। मेरी मौत के जिम्मेदार ये सभी हैं। हालांकि जैसे ही यह स्टेटस वायरल हुआ, पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और कुछ ही मिनट बाद उसे खोज लिया। हैलट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। सिपाही के भाई ने बताया कि मारपीट के मामले में जयवीर पर कार्रवाई हुई है। उसे प्रताड़ित किया गया, लेकिन अन्य किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिपाही जयवीर से एसीपी स्वरूपनगर ने काफी देर तक बात की। इस दौरान सिपाही बहकी-बहकी बातें करता रहा।

सुसाइड नोट में अधिकारियों का नाम लिखापूछताछ में उसने कहा कि, उसका मोबाइल चकेरी इलाके से गायब हो गया। इस कारण उसने चकेरी इंस्पेक्टर का नाम नोट में लिखा है। अफसर द्वारा लाइन हाजिर करने पर एसपी का नाम नोट में लिखा। इसके अलावा अन्य पुलिसवालों पर जातीय भेदभाव का आरोप जड़े। साथ ही उसने बताया कि मीडियाकर्मियों ने मारपीट और लाइन हाजिर की खबर लिखी थी, इसलिए उनके नाम सुसाइड नोट में शामिल किए।

इसलिए मैं स्वेच्छा से जान दे रहा हूं

सिपाही ने सुसाइड नोट में लिखा, श्रीमान जी! अब बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो गई है। दवाई से भी नींद नहीं आ रही है। मैं अब क्या करूं, किसी को अगर मार डाला तो मेरे घर वालों की जिंदगी बर्बाद होगी। इसलिए मैं स्वेच्छा से मर रहा हूं। इसके जिम्मेदार कानपुर आउटर के कुछ अधिकारी और कर्मचारी हैं, कमिश्नरी के कुछ लोग भी इसमें शामिल हैं। धन्यवाद...। उसने आगे लिखा कि हो सके तो यह दुनिया मुझे माफ कर दे। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने कहा कि कांस्टेबल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी। जो भी तथ्य निकलेंगे, उस आधार पर कार्रवाई होगी।

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने कहा कि कांस्टेबल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी। जो भी तथ्य निकलेंगे, उस आधार पर कार्रवाई होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'