शहर

Kanpur Accident: कानपुर में भीषण हादसे में बस के उड़े परखच्चे, नेशनल हाईवे 19 की घटना; एक की मौत

कानपुर में शनिवार तड़के नेशनल हाईवे 19 पर भीषण हादसे में एक प्राइवेट स्लीपर बस के परखच्चे उड़ गए है। बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर है।

Image

हादसे में क्षतिग्रस्त बस का अगला हिस्सा

Photo : ANI

Kanpur Bus Accident: कानपुर में शनिवार तड़के नेशनल हाईवे 19 पर भीषण हादसा हो गया, जिसमें एक प्राइवेट स्लीपर बस के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि बस एक खड़े डंपर से जा भिड़ी, जिससे बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।मइस टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस में सवार करीब 50 यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग तीर्थयात्री थे जो दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के जब बस कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी, चालक खड़े डंपर को समय रहते देख नहीं पाया और सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एक की मौत, कई घायल

कानपुर में नेशनल हाईवे 19 पर शनिवार को एक बस और खड़े ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के अनुसार, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, "एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई और हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई... घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" हादसे के स्थान पर NHAI के एक अधिकारी ने ANI से बात करते हुए बताया कि जब दुर्घटना हुई तब बस कानपुर की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा, "बस कानपुर की ओर जा रही थी... कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं और कुछ को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आई हैं।"

पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पनकी थाने समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए कल्याणपुर सीएचसी (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए करीब 30 से अधिक घायलों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article