शहर

कल का मौसम 25 July 2025: भारी बारिश से फिलहाल राहत नहीं, शहरों में फिर तालाब बनेंगी सड़कें

Kal Ka Mausam, 25 July 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों मानसून मेहरबान है। काले घने बादल आसमान में छाए हुए हैं। जहां ये बादल सूरज की गर्मी निकाल कर उसे पस्त कर रहे हैं, वहीं शहरों की सड़कों पर बारिश का पानी सरकारों की पोल भी खोल रहा है। कल भी देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है।

Image

कल का मौसम कैसा रहेगा?

Photo : Times Now Digital

Kal ka Mausam: मानसूनी बादल देश के लगभग हर हिस्से को भिगो रहे हैं। कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी है तो कहीं पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कुछ जगहों पर जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। कहीं भूस्खलन के चलते सड़कें अवरुद्ध हैं तो कहीं पर बाढ़ का पानी स्कूलों और मंदिरों तक में घुस गया है। शहरों में पानी सड़कों पर जमा है और ट्रैफिक जाम से आम जनता परेशान। चलिए जानते हैं देश में कल का मौसम कैसा रहेगा।

आज के मौसम का हाल

कल का मौसम जानेंगे, लेकिन पहले आज देशभर में मौसम का हाल जान लेते हैं। तटीय कर्नाटक और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर भीषण वर्षा की संभावना है। छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना और विदर्भ के कुछ इलाकों में आज बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यहां 21 सेमी या उससे ज्यादा भी बारिश हो सकती है। तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, त्रिपुरा में 7-20 सेमी तक बारिश हो सकती है। यही नहीं पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, केरल और बिहार में भी 7-11 सेमी तक भारी बारिश होने की संभावना है।

कल का मौसम

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते ओडिशा में आज और कल, छत्तीसगढ़ में कल यानी शुक्रवार 25 और शनिवार 26 जुलाई, मध्य प्रदेश में 26 और 27 जुलाई, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, विदर्भ और गंगीय पश्चिम बंगाल में 25 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यही नहीं मध्य और पूर्वी भारत व पश्चिमी तट व आसपास के घाट के क्षेत्रों में भी अगले 4-5 दिन तक मानसूनी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम की चाल

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 27-28 जुलाई को और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 28 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में 29 और 30 जुलाई को, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 26-30 जुलाई तक, उत्तराखंड में आज से 30 जुलाई तक, पंजाब और हरियाणा में 27-28 जुलाई को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25-30 जुलाई, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 से 30 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में अगले सात दिन तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिन गरज के साथ बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में कल बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी भारत की बात की जाए तो कल यानी शुक्रवार 25 जुलाई को कोंकण के साथ ही मध्य महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट के कुछ इलाकों में आज से 30 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात क्षेत्र में 25 से 29 जुलाई तक, सौराष्ट्र और कच्छ में 26 से 29 जुलाई तक और 27-28 जुलाई को गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। यही नहीं पश्चिमी भारत के अन्य हिस्सों में अगले 6-7 दिन तक हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती है।

पूर्वी और सेंट्रल इंडिया के मौसम का हाल

जैसा कि हमने ऊपर ही बताया कि ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में शुक्रवार-शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार 26 और रविवार 27 जुलाई को मध्य प्रदेश, विदर्भ में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में आज 24 से 28 जुलाई तक कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 27 जुलाई तक बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार पूर्वी भारत में गले सात दिन तक गरज, चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाएं चल सकती हैं। बिहार में आज और कल बिजली चमकने की संभावना है।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक में आज भारी बारिश होगी। केरल, तटीय और दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक में 24 से 29 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में 27 जुलाई तक और तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में कल भी भारी बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अगले पांच दिन 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले सात दिन केरल, लक्ष्यद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article