शहर

12, 13 नवंबर को आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, घना कोहरा-बर्फबारी का अलर्ट; गिरेगा तापमान पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Kal Ka Mausam, 12 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के आसार बढ़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है और कोहरा बढ़ता जा रहा है, जिससे अब गलन वाली सर्दी का सितम शुरू होगा। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी जारी रहेगी। अगले 24 घंटे तक दक्षिण भारत के 3 से 4 राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा 12 नवंबर 2025 : मौसम विभाग ने देशभर के विभिन्न राज्यों में तापमान गिरने के संकेत दिए हैं। खासकर, उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। अगले 2 से 4 दिन में सर्दी के ग्राफ में और इजाफा होगा। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फ गिरने व शीतलहर के चलने से कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 0°C या उससे नीचे पहुंच गया है, जिसका सीधा असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर पड़ रहा है। उत्तरी राज्यों के कई जिलों में तापमान गिरकर 7°C को टच कर गया है, जिससे कोहरा और गलन भरी ठंडक का एहसास हो रहा है। आईएमडी के मुताबिक, सप्ताह के अंत तक सर्दी और कोहरे में बड़ा इजाफा होगा, जिसका असर ट्रेनें, सड़क परिवहन और हवाई सेवाओं पर भी पड़ सकता है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि तमिलनाडु, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप में आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में सुबह शाम तेज ठंडी महसूस होगी।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में वातावरण में धुंध छाई है और सर्दी का सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम यानी 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया और अधिकमत तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, प्रदूषण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 423 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है, जिसके कारण ग्रैप के तीसरे चरण के तहत कड़े प्रदूषण-रोधी उपाय लागू किए। सीपीसीबी के मुताबिक, औसत एक्यूआई 423 हो गई। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक , अब कोहरे के साथ सर्दी में इजाफा होगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली11°C 27°C
मुंबई24°C30°C
चंडीगढ़11°C26°C
जयपुर14°C28°C
भोपाल13°C26°C
लखनऊ14°C28°C
पटना16°C27°C
कोलकाता19°C28°C
देहरादून9°C24°C
शिमला4°C21°C
श्रीनगर1°C14°C

यूपी और बिहार में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में तेज सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रहीं हवाएं कड़ाके की सर्दी का संकेत दे रही हैं। कानपुर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने से कयास लगाए जा रहे हैं कि सप्ताह के आखिर तक कोहरा और सर्दी बढ़ेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में कोहरा बढ़ेगा और गलन वाली सर्दी के लिए तैयार रहना होगा। कमोबेश ऐसा ही मौसम बिहार के कुछ भागों में देखा जा रहा है। पटना समेत कई बड़े शहरों में प्रदूषण बढ़ रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी के साथ कोहरा अटैक कर रहा है। आने वाले दिनों में मौसम और गहरा होगा।

कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 10 दिन तक कोई मौसम गतिविधि यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं होने वाला है, जिससे पहाड़ों पर मौसम साफ रहेगा। हालांकि, ठंडी हवाओं के साथ सुबह और शाम कोहरा छाया नजर आएगा। लेकिन, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम इत्यादि ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से मौसम काफी खुशनुमा है। कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए ये बेहद खास मौसम साबित होगा।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम

इधर, उत्तराखंड के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आईएमडी के मुताबिक, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार में 10 डिग्री सेल्सियस के साथ कोहरा गिरने की संभावना है। वहीं, चमोली, मसूरी, नैनीताल, और पिथौरागढ़ जैसा स्थानों पर न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, कोहरे की चादर छाई रहने से विजिबिलिटी बेहद कम होने का खतरा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी मौसम काफी रंगीन है। अधिकांश जिलों में ठिठुरन वाली सर्दी का सितम जारी है। उत्तरी पश्चिमी हवाओं के प्रवाह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। आईएमडी के मुताबिक, मनाली, कुफरी, हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा और मंडी में न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम पहुंच गया है।

कहां सबसे कम तापमान?

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान तेज के साथ लुढ़क गया है और कई जगहों पर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इनमें से पिलानी में 9.5°C, चूरू 9.3°C, सीकर 7.5°C, लुधियाना 9.2°C, करनाल 9°C, कानपुर 9°C, भोपाल 8.3°C, रीवा 8.2°C, नौगांव 8.5°C, उमरिया 8.5°C, पेंड्रा रोड 9°C, अंबिकापुर 7.6°C, जलगांव 9.2°C और मालांजखांद में 8.8°C दर्ज किया गया, जिसके प्रभाव से लोगों को भारी सर्दी का एहसास हो रहा है। अगले 2 से 4 दिन में तापमान में और कमी आने का अलर्ट जारी किया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article