शहर

कल का मौसम : 13 जनवरी को बादल गिराएंगे पानी मूसलाधार, शीतलहर-पाला से लुढ़केगा तापमान; IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बनने से तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के करीब 5 राज्यों में आंधीनुमा हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय हिस्सों में शीतलहर व बर्फबारी से मौसम काफी कड़क रहेगा, जिसका असर मैदानी राज्यों पर दिखाई देगा। आईएमडी के मुताबिक, 13 जनवरी तक उत्तर भारत और मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में घना से अति घना कोहरा छाया रहेगा एवं शीतलहर चलेगी, जिससे कोल्ड का अलर्ट जारी रहेगा।

Kal Mausam

कल मौसम का हाल

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : भारत के मैदानी क्षेत्रों में भीषण सर्दी का सिलसिला जारी है। खासकर, उत्तर भारत और पहाड़ों पर शीतलहर व घना कोहरा छाया नजर आ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। देशभर के विभिन्न राज्यों के करीब 50 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 जनवरी को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कोल्ड वेव के साथ भीषण कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित करेगा और कई जगहों पर कोल्ड डे, पाला गिरने जैसे हालात बन रहेंगे। इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और कुहासा छाया रहेगा। स्काईमेट ने मंगलवार तक बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन बनने से तमिलनाड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज हवाओं के साथ कही मध्यम तो कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी रखा है।

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम करवट ले चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी को राज्य के करीब 25 जिलों में कड़ाके की सर्दी बढ़ने के आसार हैं। खासकर, झांसी, बांदा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, टूंडला, अलीगढ़, नोएडा, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, पीलीभीत, बरेली, रामपुर में करीब 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंचने के आसार हैं। समूचे राज्य में घना से अति घना कोहरा छाया रहेगा और दिन भर शीतलहर बहेंगी, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने से ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी रहेंगी और कई गाड़ियां रद्द रहेंगी।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
कश्मीर-4°C7°C
शिमला1°C12°C
देहरादून4°C15°C
दिल्ली6°C18°C
चंडीगढ़6°C17°C
जयपुर8°C20°C
मुंबई20°C28°C
भोपाल11°C23°C
लखनऊ8°C22°C
पटना8°C19°C
कोलकाता°C°C

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में शीतलहर चलने के कारण न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। शनिवार को तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जनवरी को अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। इस दौरान ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगी और एक्यूआई 370 के आसपास रह सकता है। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

राजस्थान में मौसम कल कैसा रहेगा?

राजस्थान के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चलने के कारण रात का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राज्य में घना कोहरा छाया रहा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा और कई स्थानों पर शीतलहर के कारण शीत दिवस (Cold Day) दर्ज किया जाएगा। दौसा में 3.4 डिग्री, अलवर में 3.5 डिग्री, गंगानगर में 3.7 डिग्री, नागौर में 4 डिग्री, फतेहपुर में 4.1 डिग्री, पिलानी में 4.2 और लूणकरणसर में 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। फिलहाल, राज्य में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। आईएमडी के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक घना कोहरा व ‘शीत दिवस’ की स्थिति बने रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर जिले शीतलहर और घने कोहरे की गिरफ्त में हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान माइनस को टच कर गया है। आईएमडी के मुताबिक, शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और बिलासपुर में शीतलहर के साथ वातावरण में घना कोहरा छाया नजर आएगा, जबकि कुल्लू, मनाली, नारकंडा, ताबो, कुकुमसेरी और लाहौल स्पीति में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जनवरी के बाद एन नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राज्य के मौसम को प्रभावित कर सकता है।

उत्तराखंड में मौसम कैसा है?

उत्तराखंड की पहाड़ियां बर्फ की चादर से ढकी नजर आ रही हैं और कोहरा सूरज को बादलों के पीछे धकेल चुका है। राज्यभर के अधिकांश भागों में बर्फीली हवाएं बहने से कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। खासकर, कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ों पर कई जगह तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। खासकर, पिथौरागढ़, रूद्र प्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और बागेश्वर में न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कई स्थानों पर पाला जमने की संभावना है। अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर की वादियां बर्फ से ढकती जा रही हैं। कई स्थानों पर तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे लुढ़क गया। आईएमडी के मुताबिक, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण डल झील बर्फ बनती जा रही है। मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना बहुत कम रहने का अनुमान जताया है, सिर्फ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 40 दिन लंबे 'चिल्लई कलां' के दौरान वादी के मैदानों में बर्फबारी का अनुमान है। अगले 2 दिन तक गुलमर्ग में माइनस 6.9 डिग्री, पहलगाम में माइनस 7.9 डिग्री, बानिहाल में माइनस 1 डिग्री, भद्रवाह में माइनस 3 डिग्री, जम्मू में तापमान 3 डिग्री और कटरा में 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल, राज्य के अधिकांश जगहों पर शीतलहर और घना कोहरा भी छाया नजर आ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है।

तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी

तमिलनाडु के चार जिलों के लिए आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले दो दिनों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण तमिलनाडु के तिरुवरूर, नागपट्टिनम, मायिलादुथुराई और कुड्डालोर जिलों एवं पुडुचेरी व कराईकल में भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी ने चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, विल्लुपुरम,कांचीपुरम, कल्लाकुरिची, अरियालुर, तंजावुर, पुदुकोट्टई और रामनाथपुरम जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। कुल मिलाकर 15 जनवरी तक तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अलर्ट है। इस मौसमी सिस्टम का असर केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर दिखाई देगा और हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान आंधीनुमा तेज हवाएं चलेंगी।

पश्चिम बंगाल में मौसम

पश्चिम बंगाल में ठंड का सिमम लगातार बढ़ रहा है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान काफी लुढ़क गया है। आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं बहने से इसी तरह ठंड बनी रहने की संभावना है। लगातार राज्य में आ रही हैं। इसी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। कोलकाता का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। राज्यभर में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी है, जिससे विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, रविवार को दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, कलाईकुंडा में 8.5 डिग्री, आसनसोल में 8.6 डिग्री, बरहामपुर में 8.3 डिग्री, सूरी में 8 डिग्री, उलुबेरिया में 8.9 डिग्री, दीघा में 9 डिग्री, कोंटाई में 8.8 डिग्री, कल्याणी में 7.7 डिग्री, बांकुरा में 7 डिग्री, बर्दवान में 8.4 डिग्री, पानागढ़ में 9.2 डिग्री, 9.1 डिग्री और डायमंड हार्बर में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article