शहर

कल का मौसम : 24 घंटे में IMD का बड़ा अलर्ट, आंधी-बारिश संग ओलावृष्टि का खतरा; कोल्ड वेव से बढ़ेगी ठंडी

Kal Ka Mausam, 04 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : फरवरी का पहला सप्ताह मौसमी गतिविधियों के बीच गुजरेगा। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे और 3 दिन में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है, जिसके बाद पहाड़ी राज्य लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों पर भी विक्षोभ के प्रभाव से गरज चमक के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। उधर, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों पर भी मौसम बिगड़ सकता है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

Kal Ka Mausam (कल का मौसम) : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 6-7 फरवरी तक उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 2 फरवरी को दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंच चुका है और एक नया विक्षोभ 6 फरवरी की रात से एक्टिव होगा। आईएमडी ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। वहीं, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और बिहार समेत अन्य राज्यों में शीतलहर और कोहरे के कारण सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है। कोहरे के कारण कम हो रही विजिबिलिटी के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर विपरीत प्रभाव रहेगा। इसके अतिरिक्त अगले 2 दिन तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश से मौसम का मिजाज खराब रहेगा। घाटी वाले कई इलाकों में हिमस्खन की चेतावनी है। उधर, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में बारिश का अलर्ट है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली9°C20°C
मुंबई22°C29°C
जयपुर10°C22°C
भोपाल15°C25°C
लखनऊ12°C22°C
पटना13°C25°C
चेन्नई22°C27°C
चंडीगढ़7°C18°C
देहरादून5°C16°C
शिमला2°C11°C
कश्मीर-4°C2°C

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 36 घंटे के दौरान बारिश के कारण मौसम काफी बदल गया है। फिलहाल, 3 फरवरी को मौसम साफ है, लेकिन तापमान में कोई विशेष फर्क नहीं पड़ा है। दिन में धूप निकली हुई है, जिससे लोगों को दिन में राहत है। फिलहाल सुबह घना कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी प्रभावित रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले दिनों बारिश और तेज हवाओं ने प्रदूषण के कणों को कम किया है, जिससे एक्यूआई 250 के आसपास बना हुआ है। आईएमडी ने अगले 3 दिन बाद फिर से बादलों की आवाजाही के संकेत दिए हैं। कमोबेश ऐसी है मौसम नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण मौसम बदला हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी यूपी और उधर अवध के आसपास कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। 3 फरवरी को करीब 25 जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरेगा। 4 फरवरी तक बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, बलिया और आजमगढ़ समेत कई अन्य जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान कोहरे और शीतलहर का प्रभाव रहेगा। उधर, बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। अधिकांश जिलों में कोहरे के कारण यातायात धीमा है और लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

राजस्थान में कल मौसम

आईएमडी ने बताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिसके कारण अगले कुछ घंटे बारिश का अलर्ट है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में कोहरे की संभावना बनी हुई है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन बाद फिर से एक विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके बाद फिर से बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश के करीब 20 जिलों में मौसम बदलने का अनुमान है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, मंदसौर, आगर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, रीवा, सीधी, सतना, मऊगंज, कटनी, दमोह, छतरपुर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और मैहार में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट है।

हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे तक पहाड़ों पर मौसम बदला रहेगा और बर्फबारी के साथ बारिश दर्ज की जाएगी। आईएमडी के मुताबिक, लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, मनाली, मंडी, सोलन में बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं, 6 से 7 फरवरी तक एक नया विक्षोभ आने से फिर से कई जिलों में बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। फिलहाल, तेज बर्फीली हवाओं के कारण कोल्ड जैसी स्थिति है। उधर, उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश रिकॉर्ड की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है

जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव है और अधिकांश ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फली हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में माइनस 3 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 6 डिग्री, गुलमर्ग में 5.5 डिग्री और पहलगाम में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे समूचे घाटी में कड़ाके की ठंडी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कई दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बर्फबारी और बारिश रिकॉर्ड की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article