शहर

आज का मौसम : 2 दिन बारिश होगी मूसलाधार, आंधी-बिजली से रहें सावधान; मौसम विभाग का बड़ा अल्टीमेट

Aaj Ka Mausam, 25 सितंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात होने का खतरा है, लिहाजा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Image

कल का मौसम

आज का मौसम कैसा रहेगा 25 सितंबर 2025 : गर्मी और वर्षा ऋतु के बाद मौसम के सर्द की ओर बढ़ने के संकेत मिलने वाले हैं। हालांकि, विदाई के लिए तैयार मानसून का मूड अभी भी बना हुआ है। यही कारण है कि पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से अगले 2 दिन तक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश दर्ज की जाएगी। इस दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, दिल्ली, पंजाब और हरियाणावासियों को अभी आसमानी बूंदों के लिए 2 से 4 दिन तक इंतजार करना होगा। अगले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधियां होने की संभावना है। आईएमडी ने गुरुवार को पूर्वोत्तर के अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में अच्छी खासी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, दक्षिण में कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश मौसम का मिजाज सुहावना रखेगी।

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो गया है। इस साल जितनी जल्दी मानसून एक्टिव हुआ, उतनी ही जल्दी वापस हो गया। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। 26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र बनने का अनुमान है। इस नए सिस्टम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में स्थित होगा, जिससे दिल्ली का मौसम बदल सकता है। आईएमडी ने 29 सितंबर और 2 अक्टूबर यानी दशहरे के दिन तक बादलों के छाए रहने के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं, जिससे मौसम थोड़ा सुहावना हो सकता है। फिलहाल, दिल्ली में धूप खिली हुई है और दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में कंट्रोल में प्रदूषण

बहरहाल, प्रदूषण कंट्रोल में है, जिससे लोग शुद्ध हवा में सांस ले रहे हैं। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, एक्यूआई 107 के आसपास रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सीपीसीबी ने बताया कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। आईएमडी का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय है, जिसके प्रभाव से पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। आईएमडी की मानें तो 24 सितंबर से 28 सितंबर के बीच बलिया, गाजीपुर, मऊ और वाराणसी में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदें पड़ने की संभावना है। 25 से 28 सितंबर के बीच बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। बारिश का दौर खत्म होने की संभावनाओं के बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कई जिलों में मैक्सिमम टेंपरेचर 35 डिग्री सेल्सियस के अधिक दर्ज किया गया।

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 और 25 सितंबर को पटना, गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया और किशनगंज में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। खासकर, मौसम का असर सीमांचल के क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलेगा। उत्तर बिहार में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान कई जिलों में ठनका गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, लिहाजा बिगड़ते मौसम के दौरान लोगों को खुले आसमान के नीचे नहीं रहने की सलाह दी गई है। बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसमी सिस्टम एक्टिव रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। आईएमडी की मानें तो अगले 2 दिन तक देहरादून, रूद्र प्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कुछ इलाकों हवाओं के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा है मौसम

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार है। पिछले कई दिनों से शांत बादल फिर से एक्टिव हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 24 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने 25 से 29 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की बात कही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिन तक चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, शिमलाज, सिरमौर और किन्नौर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अब बादल फटने जैसी समस्याओं की आशंका कम प्रतीत होती है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली25°C36°C
मुंबई26°C29°C
जयपुर24°C34°C
भोपाल23°C32°C
लखनऊ28°C34°C
पटना28°C34°C
कोलकाता27°C32°C
शिमला14°C25°C
देहरादून22°C29°C
कश्मीर9°C19°C
चेन्नई27°C33°C

महाराष्ट्र का मौसम

महाराष्ट्र में मौसम एक्टिव है। खासकर, मराठवाड़ा में जारी भारी बारिश के कारण बड़ी जनहानि हुई है। मूसलाधार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे फसलें बर्बाद हो गईं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अभी मौसमी गतिविधियां होने के संकेत दिए हैं, जिससे अभी राहत की उम्मीद कम है। कमोबेश ऐसे हालत पड़ोसी राज्य गुजरात में देखे जा रहे हैं। गुजरात में भी मौसम का मिजाज नर्म है।

कोलकाता का मौसम

कोलकाता में पिछले 2 दिन से भारी बारिश जारी है। हालांकि, अब इसकी तीव्रता में कमी आ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शहर में भारी बारिश की संभावना से इनकार किया है। हालांकि, उसने अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर गरज एवं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानमुमान जताया गया है। जलभराव का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन त्योहारों के मौसम से पहले सामान्य जनजीवन बहाल करना तात्कालिक चुनौती बनी हुई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'