शहर

अगले 4 दिन भारी, 15 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी; बिजली-ओलावृष्टि से बरतें सावधानी

Kal Ka Mausam 16 March 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : देशभर के विभिन्न राज्यों में बादलों का डेरा है और बेमौसम बारिश का अलर्ट है। आईएमडी ने 15 से 18 मार्च के बीच समूचे उत्तर भारत में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी है, जिससे गर्मी से त्वरित राहत की उम्मीद है। वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के भागों पर हीटवेव-गर्मी के बीच अगले 3 दिन आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उधर, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में अगले सप्ताह तक रुक-रुककर बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे ठंडक का एहसास होगा।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अगले 3 से 4 दिन बादलों की मेहरबानी से तापमान सामान्य रहेगा, जिससे हीटवेव और गर्मी का असर कम हो सकता है। खासकर, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर 15 से 17 मार्च के बीच बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आंधी, आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के बीच बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। उधर, पहाड़ों पर भी अगले 24 घंटे में विक्षोभ का असर तेज होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों पर बर्फबारी और बारिश से मौसम का मिजाज बदला रहेगा। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। स्काईमेट ने बताया कि रविवार, सोमवार और मंगलवार तक दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों पर मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। उधर, पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में भी आंधी-तूफान और तेज वर्षा की संभावना है। आईएमडी का मानना है कि मौसम में आई तब्दीली प्री मानसून के संकेत हैं। वहीं, लगातार गर्मी और हीटवेव के बढ़ने के बीच महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्से बादलों से ढके नजर आ सकते हैं।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन तक मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, ये राज्य के कुछ ही हिस्सों को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी और पूर्वी यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव से किसानों को नुकसान का डर सता रहा है। आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बिजनौर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत कई अन्य जिलों आकाशीय बिजली बिजली कड़ने और आंधी-तूफान के साथ हल्की से मघ्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टी का पूर्वानुमान है। हालांकि, बुंदेलखंड और मध्य यूपी के हिस्सों पर आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही के अलावा बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट नहीं है। फिलहाल, राज्य में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लू (हीटवेव) के संकेत मिलने लगे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के अचानक मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई। सुबह ठंडी हवाओं के साथ गिरी बौछारों से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम में अचानक आए बदलाव से समूचे एनसीआर मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। फिलहाल, अगले कुछ घंटों के लिए आईएमडी ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आसमानी बिजली गिरने और मध्यम स्तर की वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, यहां भी अगले 2 दिन तक बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम में परिवर्तन से अगले 2 से 3 दिन तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना रहेगा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बारिश और हवाओं की गति तेज होने से पॉल्यूशन के स्तर पर गिरावट की उम्मीद है। फिलहाल एक्यूआई 200 के अंदर, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

बिहार में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के कुछ हिस्सों पर अगले 2 से 3 दिन मौसम के बदलने के संकेत दिए हैं। 15 से 17 मार्च के बीच एक विक्षोभ के असर से पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, सहरसा, खगड़िया, बांका, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया और जहानाबाद में आंधी, बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बादलों के गरजने के साथ वज्रपात का खतरा रहेगा। इस सप्ताह के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी में इजाफा होने के संकेत हैं।

हरियाणा-पंजाब में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार और सोमवार के लिए पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों और हरियाणा-पंजाब में गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी भारत में बारिश, तूफान और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है। आईएमडी ने दोनों ही राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए खराब मौसम के दौरान लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 24 घंटे की अवधि में मेघ गर्जन के साथ मध्यम बारिश, बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है। बारिश के दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, और हवा के झोंके 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। आईएमडी के अनुसार, बादल छाए रहने और लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है, जिससे गर्मी से राहत की उम्मीद है।

उत्तराखंड-कश्मीर का मौसम

उत्तर-पश्चिमी भारत में 17 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि, एक कमजोर विक्षोभ के असर उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सा पर बना हुआ है, जिसके प्रभाव से चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बादलों मेहरबानी है और पिछले कई दिनों से बारिश व बर्फबारी की गतिविधियां हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों के दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इतनी ही नहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आकशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। उधर, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ मौसम पर असर डाल रहा है और बारिश एंव बर्फबारी की गतिविधियां जारी हैं। आएमडी ने बताया कि 16 मार्च से नये विक्षोभ की एंट्री से अगले 5 दिन तक बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इस दौरान हवाओं की गति काफी तेज होगी, जिससे ठंडक का एहसास होगा। हालांकि, मैदानी हिस्से शुष्क रह सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से राजधानी शिमला और उसके आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। कुल्लू और लाहौल और स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मौसम सर्द हो गया। फिलहाल, आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और अटल सुरंग सहित मनाली की ऊपरी पहाड़ियों पर हल्की बर्फ गिर रही है। शिमला मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और बूंदा-बांदी की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 21 मार्च तक राज्य में हल्की बारिश और हिमपात का भी अनुमान जताया है। फिलहाल, कई हिस्सों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और करीब 12 जिलों में बारिश का अलर्ट घोषित है।

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में प्री मानसून के संकेत मिल रहे हैं। लगातार तटीय राज्यों में बादलों की आवाजाही इस बात का इशारा कर रही हैं कि भीषण गर्मी और हीटवेव की संभावनाओं के बीच बारिश की गतिविधियां राहत देती रहेंगी। फिलहाल, अगले 2 से 3 दिन तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तमिलनाडु के समुद्री हिस्सों तेज आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी की मानें तो 16 मार्च को नीलगिरी और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि पुडुचेरी और कराईकल में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वेल्लोर, रामनाथपुरम, परमाथी, थूथुकुडी और मदुरै हवाई अड्डे और पुडुचेरी में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है और कहीं-कहीं बौछारें गिर सकती हैं। इसके अतिरिक्त केरल, मेघालय, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और कर्नाटक के कुछ हिस्सों पर बादल छाए रह सकते हैं और पूर्वोत्तर में तेज बारिश की संभावना है।

16 मार्च सोमवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली18°C28°C
चंडीगढ़14°C26°C
जयपुर17°C32°C
मुंबई24°C30°C
भोपाल21°C35°C
अहमदाबाद22°C33°C
चेन्नई24°C31°C
हैदराबाद23°C34°C
कोलकाता24°C33°C
रांची21°C33°C
पटना21°C34°C
लखनऊ19°C33°C
देहरादून10°C20°C
शिमला6°C16°C
कश्मीर1°C7°C

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम हल्का सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्मी और हीटवेव के संकेत मिल रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक, अब मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, समूचे उत्तर भारत, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला जारी। जल्द ही कुछ राज्यों में सभी राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

हीटवेव क्या है?

मार्च की शुरुआत से ही अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 4 दिन में तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायमसीला में दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अगले 10 दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में हीटवेव के 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना आवश्यक है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होना चाहिए। तटीय क्षेत्रों के लिए यह सीमा 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 30 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। इस दौरान डीहाइड्रेशन, हीट क्रैम्प्स और जानलेवा हीटस्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है। ले चलमे से चक्कर आना, बेहोशी इत्यादि आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article