शहर

Kal Ka Mausam : अगले 24 घंटे रहेंगे भारी, 21 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी; ओले-बिजली से बरतें सावधानी

कल का मौसम कैसा रहेगा (14 जून 2026) : मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटे में पहाड़ों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इधर, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में रविवार तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के मिले जुले असर से तेज आंधी-तूफान और पानी बरसने का अलर्ट जारी है। बंगाल की खाड़ी से मॉनसून आगे बढ़कर महाराष्ट्र और ओडिशा की ओर शिफ्ट हो गया है, जिससे दक्षिण भारत के साथ पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है।

Image

मौसम आज-कल

कल का मौसम : उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से बादलों ने मामूली राहत दी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी यूपी के कुछ भागों पर बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ बिहार के कुछ भागों पर तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश से मौसम बदल सकता है। इस दौरान पेड़ उखड़ने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। वहीं, पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर अंधड़ के साथ तेज बारिश का अलर्ट घोषित है। स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी घाट समेत अन्य हिस्सों पर भारी बारिश का सिलसिला जारी है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मानसून का प्रभाव है, जिससे अधिकांश राज्यों में 70 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और साथ बादल बरसते नजर आएंगे।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। खासकर, पूर्वी उत्तर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका अधिक असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, अमरोहा, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बलरामपुर और गोरखपुर तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, हल्की बारिश कन्नौज, औरैया, इटावा और कानपुर समेत कई जिलों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान तेज 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के अनेक इलाकों में भीषण गर्मी और लू के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में आंधी-बारिश से तापमान में आंशिक तौर पर गिरावट दर्ज की गई और ये गतिविधियां अगले कई दिनों तक रुक-रुक कर जारी रहने का अनुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में हरियाणा और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। साथ ही बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी से आने वाली हवाओं के साथ नमी भी आ रही है। इसके असर से भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों पर तेज मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई। अगले कुछ घंटे में फिर से 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। विभाग का अनुमान है कि जयपुर, भरतपुर,बीकानेर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अगले चार-पांच दिन 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज नर्म है। हल्की हवाओं के साथ रात में हो रही हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लू की गतिविधियों पर ब्रेक लगा है, जिससे लोगों को गर्मी से त्वरित राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो वीकेंड पर बादलों की आवाजाही रहेगी और साथ तेज हवा और आंधी-तूफान के साथ मौसम बदला रहेगा। आईएमडी ने शुक्रवार 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में गरज-चमक, आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। मौसमी गतिविधियां होने से पॉल्यूशन के स्तर पर कमी आई है, जिससे लोगों को शुद्ध हवा मिलने की संभावना बढ़ी है। सीपीसीबी के मुताबिक, हवा की क्वालिटी यानी एक्यूआई 75 रिकॉर्ड किया गया, जो ’संतोषजनक’ श्रेणी के अंतर्गत है।

14 जून (रविवार) का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली 27°C34°C
जयपुर26°C34°C
भोपाल25°C37°C
मुंबई31°C33°C
चेन्नई28°C35°C
बेंगलुरु22°C29°C
कोलकाता28°C35°C
रांची24°C34°C
पटना27°C38°C
लखनऊ27°C33°C
चंडीगढ़23°C33°C
देहरादून21°C29°C
शिमला16°C27°C
कश्मीर8°C13°C

केरल में मॉनसूनी बारिश

दक्षिण भारत में मॉनसूनी गतिविधियां तेज हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कई दिनों तक तूफानी हवाओं के साथ केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप के अधिकांश भागों पर झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, समुद्री इलाकों में इसका प्रभाव अधिक रहेगा। उधर, पश्चिमी घाट पर भी मौसम बदला रहेगा। आईएमडी का अनुमान है कि यह मॉनसून आगे महाराष्ट्र और गुजरात की ओर धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है, जिसके असर से कई हिस्सों पर आंधी के साथ पानी बरसने का अनुमान है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें