शहर

कल का मौसम : 80 KM की रफ्तार से आएगा तूफान, झमाझम बारिश का पूर्वानुमान, ओलावृष्टि-वज्रपात से सावधान

कल का मौसम कैसा रहेगा (13 जून 2026) : मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिन तक पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों के साथ मैदानी भागों तक अंधड़ के साथ पानी बरस सकता है। इधर, समूचे उत्तर भारत में कहीं-कहीं आंधी-बारिश से गर्मी का सितम कम होने की उम्मीद है। स्काईमेट ने पूर्तोत्तर के अधिकांश राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। उधर, दक्षिण भारत में मानसूनी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Image

मौसम आज कल

कल का मौसम : देश के कई हिस्सों मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और जल्द ही उत्तर भारत की ओर अग्रसर होगा। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। खासकर, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांस भाग बादलों की गिरफ्त में है तेज हवाओं के साथ वर्षा हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मानसूनी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। अधिकांश राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने से तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी और लू से राहत मिल रही है। इधर, उत्तर भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर बरकरार है, जिससे अगले 48 घंटे के दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। उधर, पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई से लेकर मैदानी भागों तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है। प्रशासन से आंधी के कारण पेड़ उखड़ने और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की रात मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं और बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली। शहर के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदला और आसमान में काले बादल छा गये। दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, आसमान में बिजली चमकी और कई जगहों पर बारिश हुई। आंधी-तूफान की गतिविधियों के बीच आईएमडी ने दिल्ली के लिए अगले कुछ घंटों के लिए ’रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम कार्यालय ने तूफान, आकाशीय बिजली गिरने और 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जो 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। शहर में अधिकतर स्थानों पर बारिश और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।

राजस्थान में भीषण गर्मी

राजस्थान में अधिकांश जिलों में गर्मी और उमस का सितम है, लेकिन मौसम विभाग ने कई जगहों पर तेज आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के अनेक भागों में आंधी व बारिश से मौसम बदल सकता है। खासकर 12 और 13 जून को जयपुर, भरतपुर,बीकानेर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य के कुछ भागों में आंधी और बारिश 14 से 16 जून को भी जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने का अनुमान है। हालांकि, अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री दर्ज रहने और उमस भरी गर्मी जारी रहने का अनुमान है। फिलहाल अधिकतम तापमान सबसे अधिक 46.0 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में रहा।

13 जून (शनिवार) का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली25°C33°C
मुंबई31°C33°C
चेन्नई29°C36°C
बेंगलुरु22°C29°C
कोलकाता28°C34°C
रांची24°C32°C
पटना28°C36°C
लखनऊ27°C34°C
भोपाल24°C37°C
जयपुर24°C37°C
चंडीगढ़25°C34°C
देहरादून22°C29°C
शिमला16°C25°C
कश्मीर9°C16°C

केरल में मानसूनी बारिश

दक्षिण भारत में अगले कई दिनों तक मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु समेत पश्चिमी घाट के हिस्सों पर तेज आंधी के साथ भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान समुद्री हिस्सों पर लोगों को नहीं जाने की सलाह दी गई है। यही मानसून आगे महाराष्ट्र, गोवा, विदर्भ, गुजरात में बारिश कर रहा है, जिससे गर्मी का सितम कम हुआ है।

असम, अरुणाचल प्रदेश में कैसा है मौसम

पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। अधिकांश राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यह मानसून छत्तीसगढ़, झारखंड़ और मध्य प्रदेश के हिस्सों पर भी बारिश करता नजर आएगा, जिससे लोगों को लू से राहत की उम्मीद बढ़ गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article