शहर

Kal Ka Mausam: उत्तर-पश्चिम भारत में होगा कोल्ड वेव का तेज अटैक, धूप से भी नहीं मिलेगी राहत; IMD का वेदर अलर्ट!

Kal Ka Mausam, 13 January 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में इन दिनों सुबह और शाम की कड़ाके की ठंड लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में धूप के बावजूद ठिठुरन का असर जारी है, जबकि यूपी और अन्य राज्यों में भी सर्दी का प्रकोप महसूस किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और ठंड की स्थिति बरकरार रहने का अलर्ट जारी किया है।

Kal Ka Mausam 13 January 2026

कल का मौसम 13 जनवरी 2026

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): इन दिनों सुबह-शाम की ठंड का सितम जारी है। दिल्ली एनसीआर में भले ही धूप हो रही है लेकिन सिहरन से अब भी लोग बेहाल हैं। यही सिलसिला यूपी और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी है। पिछले 24 घटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अनेक क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड देखी गई। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर तापमान 1 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर ठंड का असर बना रहा। असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात क्षेत्र तथा उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया।

इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार तथा सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि देश के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पंजाब के बठिंडा में 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। निचले ट्रोपोस्फियर स्तर पर कोमोरिन क्षेत्र तथा उसके आसपास ऊपरी वायुमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। समुद्र तल से लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 100 नॉट की गति वाली शक्तिशाली सबट्रॉपिकल पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर बह रही है। मध्य ट्रोपोस्फियर की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ लगभग 65° पूर्वी देशांतर के साथ और 30° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में स्थित है। इसके अतिरिक्त निचले ट्रोपोस्फियर स्तर पर उत्तरी हरियाणा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 15 जनवरी 2025 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

IMD की लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी 2 से 3 दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर से लेकर अत्यधिक शीतलहर जैसी परिस्थितियां बने रहने की प्रबल संभावना है, जिसके बाद ठंड की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं अगले 2 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर अत्यंत शीत दिवस जैसी स्थिति बने रहने के आसार हैं। इसके अलावा, 15 से 18 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है और 17 और 18 जनवरी को पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। रेड अलर्ट जारी करते हुए 13 जनवरी 2026 को हरियाणा और पंजाब में कोल्ड वेव से लेकर सीवियर कोल्ड वेव और घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति की संभावना है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में कल मौसम सामान्यतः साफ रहने का अनुमान है। कुछ जगहों पर शीतलहर चल सकती है। सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 19 से 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान कई क्षेत्रों में सामान्य से काफी नीचे (–3.1 से –5.0 डिग्री सेल्सियस तक) और कुछ स्थानों पर सामान्य से कम (–1.6 से –3.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। सुबह के समय सतही हवाएं मुख्यतः पश्चिम दिशा से चलेंगी, जिनकी रफ्तार लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। दोपहर में हवा की गति बढ़ने के साथ दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी और रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहने का अनुमान है। शाम और रात के समय हवा की गति फिर से घटेगी तथा पश्चिम दिशा से 8 किलोमीटर प्रति घंटे से कम की रफ्तार से चलने की संभावना है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसमी औसत से 2.6 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। ऐसे में, अगले दो दिनों तक मौसम की स्थिति लगभग ऐसी ही बनी रहने की संभावना है, जिसके मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा?

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 जनवरी तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 19 जनवरी के बीच कई क्षेत्रों में प्रातःकाल कोहरा घना रहने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा, 13 से 16 जनवरी के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। तापमान की स्थिति की बात करें तो 13 और 14 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश में ठंड का प्रभाव फिर से बढ़ने की संभावना है, और इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट देखी जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ में दर्ज किया गया, जो 4.1 डिग्री सेल्सियस था। साथ ही गोरखपुर, कुशीनगर और आजमगढ़ में शून्य दृश्यता वाला घना कोहरा भी देखा गया।

बिहार में कल के मौसम का हाल

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में आगामी दिनों के दौरान सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई इलाकों में प्रातःकाल घना कोहरा छाया रह सकता है। विशेष रूप से 17 जनवरी तक बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। लोगों को दृश्यता में कमी के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसी के साथ, मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया के निवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इन जिलों में घना कोहरा और तेज ठंड को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि अगले 10 दिनों तक ठंड से विशेष राहत मिलने की संभावना कम है।

राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है, जहां कई जगह तापमान जमाव बिंदु तक गिर गया है। ऐसे में, कल राजस्थान में कोल्ड वेव से लेकर सीवियर कोल्ड वेव की संभावना है, जिसके चलते रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि बीती रात सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग पूरे राजस्थान में शीतलहर के हालात बने रहे, कई क्षेत्रों में अत्यधिक शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति भी रही। पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान कुछ प्रमुख स्थानों पर इस प्रकार रहा: फतेहपुर 0.4°C, लूणकरणसर 0.4°C, चूरू 1.3°C, श्रीगंगानगर 1.4°C, करौली और पिलानी 1.5°C, सीकर 2.0°C, नागौर 2.4°C, जैसलमेर 2.5°C, दौसा 2.6°C और सिरोही 3.9°C। राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22.9°C और 7.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य में शीतलहर का दौर अभी जारी रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

आगामी 3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं आने की संभावना है, जबकि इसके बाद अगले 4 दिनों में यह धीरे-धीरे 2-4°C तक बढ़ सकता है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3°C की हल्की वृद्धि होने का अनुमान है और इसके बाद अगले 5 दिनों तक इसमें कोई विशेष बदलाव नहीं रहेगा। गुजरात में भी अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन अगले 48 घंटों में यह 2-3°C तक गिर सकता है, उसके बाद अगले 4 दिनों तक तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है। देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article