कल का मौसम 13 February 2025: आंधी के साथ आएगी बारिश-तूफान, फरवरी में बढ़ेगा रिकॉर्ड तोड़ तापमान; बर्फबारी-कोहरे का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 13 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन, समुद्री हवाओं के चलने से गुजरात और राजस्थान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है। हालांकि, पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तेज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। कमोबेश यही हालात जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भी हैं। दक्षिण भारत में मौसम काफी गर्म रहेगा। लेकिन, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं।

kal ka mausam 13 february 2025.

भारत में कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे धूप भी बेअसर साबित हो रही है। पछुआ हवाओं से मौसम में शुष्की नजर आ रही है। लेकिन, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और बारिश ने मैदानी इलाकों में सर्दी को बढ़ा रखा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां दिन में भी कोल्ड डे जैसी स्थिति है। तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक बन हुआ है, जिसके असर से हरियाणा-पंजाब और दिल्ली एनसीआर के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आईएमडी ने 14 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर कई राज्यों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 13 फरवरी को पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी है। स्काईमेट ने करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है, जिसका असर राजस्थान समेत कई मैदानी राज्यों में पड़ेगा और रात के तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान की बात करें तो अभी से 28 से 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, जो मार्च में दर्ज किया जाता था। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। अभी पश्चिम बंगाल समेत यूपी-बिहार, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में अभी कोहरा परेशान करता रहेगा।

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में दिल्ली के मुकाबले अधिक गर्मी हो रही है। दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। सुबह शाम की ठंडी के अलावा दिन में सूरज की तपिश अभी से परेशान कर रही है। 14 फरवरी को मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने फरवरी में 2 से 3 पश्चिमी विक्षोभ के अटैक करने की बात कही है। फिलहाल, लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर के हिस्सों में सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से 1.6 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने बताया कि दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में करीब 20 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कमोबेश इसी तरह का मौसम कल भी रहेगा। 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखा जा सकता है।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही और एक्यूआई 252 पर पहुंच गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

हरियाणा-पंजाब का मौसम कैसा है?

स्काईमेट ने बताया कि हरियाणा और पंजाब में अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। फरवरी में ही मार्च जैसे मौसम का एहसास होगा। फिलहाल, तेज हवाएं चलने से सुबह गलन महसूस होगी, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, 14 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। किसी मजबूत मौसम का अलर्ट नहीं है। गुजरात , झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तेजी से गर्मी बढ़ेगी। फिलहाल, तेज हवाओं के कारण 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में तेज हवाएं चल रही हैं। आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। नागौर, बीकानेर, उदयपुर, सीकर फतेहपुर, बाड़मेर और अलवर में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। लेकिन कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया। मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में 7.4 डिग्री, सिरोही में 7.8 डिग्री, संगरिया में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 7.9 डिग्री अलवर-डबोक में 8.5 डिग्री सेल्सियस और अन्य स्थानों पर 8.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 13.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

बिहार में मौसम कैसा है?

बिहार में सूरज तेजी के साथ सर्दी पर अटैक कर रहा है। फरवरी महीने में मार्च जैसा महसूस हो रहा है। लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। ये मौसम कृषि वैज्ञानिकों को भी चिंतित कर रहा है। उनका मानना है कि कम से कम 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए था, लेकिन प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पटना, दरभंगा, सहरसा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, मधुबनी, राजगीर, गया, पूर्णिया और किशनगंज समेत कई जिलों में सुबह कोहरा दर्ज किया जा रहा है। समुद्र में उठ रहीं तेज हवाओं के चलते मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा सहित घाटी की ऊंची चोटियों पर रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। जिस कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और ठंड में भी इजाफा देखा जा रहा है। पिछले तीन दिनों से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर भी बर्फबारी का दौर जारी है। आईएमडी ने पहले ही मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे दिन में कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है?

जम्मू-कश्मीर के घाटी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। साथ ही तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल, बारिश और बर्फबारी हो रही है। आईएमडी के मुताबिक, 15 फरवरी तक तापमान लगातार जमाव बिंदु से नीचे बना रहेगा, जिसकी वजह से कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। 12 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण ज्यादातर हिस्सों में बादलों के छाए रहने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी है। हालांकि, 16 फरवरी तक घाटी के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने से कोल्ड डे से थोड़ी राहत भी मिलेगी। श्रीनगर में माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5 डिग्री, काजीकुंड में माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा रहा है। कमोबेश इसी प्रकार का मौसम इस सप्ताह में देखा जाएगा।

कोल्ड डे किसे कहते है?

जनवरी माह में उत्तर भारत में भी कोल्ड डे की स्थिति होती है। लेकिन, कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में फरवरी में भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव गंगा-यमुना के दोआब में बसे फतेहपुर जनपद से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश में हुई। ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited