शहर

आज का मौसम 12 June 2025 : बादल डाउन करेंगे तापमान, आने वाला है बारिश के साथ तूफान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 12 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी हालत खराब कर रही है। खासकर, यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अभी तापमान आसमान में रहने के संकेत दिए हैं। हालांकि, 12 जून से कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधियां होने से गर्मी से काफी राहत की उम्मीद है। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी है, जो आगे भी कंटीन्यू रहेगा। मुंबई के साथ महाराष्ट्र के अधिकतम भागों में मानसूनी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देश के दक्षिणी हिस्से में मानसूनी गतिविधियां होने से मौसम का मिजाज नर्म है, लेकिन उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से हालत खराब है। कई राज्यों में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस को टच कर गया है। लेकिन, 12 जून यानी कल से एक बार फिर मौसमी गतिविधियां होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने आसमान में बादलों की आवाजाही और धूल भरी आंधी के साथ बौछारें गिरने का पूर्वानुमान जारी किया है। अगर, हवाओं के साथ बारिश दस्तक देती है तो प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिलेगी। इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना रहेगी। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान सचेत रहने की जरूरत होगी। उधर, पूर्वोत्तर में फिर से मौसम करवट लेने को तैयार है, पिछले दिनों हुई भीषण बारिश से नदियों के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी देखी गई थी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ था। अब मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। कमोबेश यही हालत दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मेघालय में देखे जाएंगे। इन राज्यों में मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा मुंबई में भी मानसूनी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। अब पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है।

°C
शहर का नाम न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
लखनऊ33 °C41 °C
पटना32 °C42 °C
चेन्नई27 °C33 °C
बेंगलुरु21 °C28 °C
दिल्ली 31 °C42 °C
मुंबई29 °C31 °C
भोपाल 28 °C41 °C
जयपुर 31 °C42 °C
देहरादून25 °C34 °C
शिमला 19 °C31 °C
कश्मीर13 °C24 °C

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश को भीषण गर्मी से राहत के संकेत हैं। मौसम विभाग 12 जून से हवाओं का रुख बदलने के साथ आसमान पर बादल छाए रहने की बात कही है। इस दौरान पूर्वांचल के जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में अगले एक से दो दिन लू चलने के साथ सामान्य से अधिक गर्मी रहने की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चिलचिलाती धूप के बाद अब गर्मी से राहत के आसार बन रहे हैं। हालांकि, अभी कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। लेकिन, पश्चिमी बिहार और बंगाल के मध्य फंसे मानसून के आगे बढ़ने से मौसमी गतिविधियां शुरू होंगी। हो सकता है अगले एक से दो दिन बाद तेज हवाओं के साथ बौछारें गिरें। ऐसे में आसमानी बूंदें गर्मी से राहत पहुंचाएंगी।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में भयंकर गर्मी जारी है। बुधवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अनुसार दिल्ली में कम से कम 12 जून तक बहुत गर्म मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, 12 जून से कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि आईएमडी ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। रात में भी 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने का अनुमान है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा

दिल्ली में पिछले कई दिनों से प्रदूषण के स्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई और एक्यूआई 227 रहा। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

केरल में एक बार फिर मानसून की वापसी से भारी बारिश शुरू होगी। आईएमडी ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट' जारी किया है। आईएमडी ने कुछ स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक हवा की गति बढ़कर 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। दरअसल, केरल में इस साल मानसून 24 मई को ही समय से पहले पहुंच गया था, जिससे राज्य में कई जगहों पर तेज बारिश और हवाओं के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था।

राजस्थान में लू का अलर्ट

राजस्थान प्रचंड गर्मी की चपेट में है। गंगानगर में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। इसके अनुसार बुधवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और लू भी दस्तक देगी। लेकिन, 15 से 16 जून तक बादलों की आवाजाही शुरू होगी और कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश मौसम को सुहावना बना सकती है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा और पंजाब भी भीषण गर्मी से त्रस्त हैं। बठिंडा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। हरियाणा के सिरसा में भी अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के अन्य स्थानों पर सामान्य से अधिक अधिकतम और भीषण गर्मी जारी रही रहेगी। नारनौल, हिसार, अंबाला, करनाल और भिवानी में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2, 44.5, 44.3, 44.5 और 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अगले दो दिन में मौसम का मिजाज बदलेगा और आंधी के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं।

पंजाब का मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में क्रमश: 44.8, 44 और 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, पठानकोट में 43.2 डिग्री, जबकि फरीदकोट और गुरदासपुर में अधिकतम तापमान क्रमशः 44.4 और 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 13 जून से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

मुंबई में मानसूनी बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र के अधिकतर क्षेत्रों में मानसूनी बारिश के संकेत हैं। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम बनते ही कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। सप्ताह के अंत तक बारिश की गति बढ़ेगी और यह दौर आगे भी जारी रहेगा। महाराष्ट्र के साथ गोवा और गुजरात में भी मानसून दस्तक देगा, जिससे भीषण बारिश शुरू होगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!