शहर

आज का मौसम 13 June 2025 : बादल गिराएंगे तापमान! बारिश संग रफ्तार से आएगा तूफान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 13 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: भीषण गर्मी के बीच बादल राहत दिलाने के संकेत दे रहे हैं। मौसम विभाग ने भी अगले 3 से 4 दिन के अंदर बिहार, यूपी, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में बादलों की आवाजाही के इशारे किए हैं। इस दौरान तेज धूल भरी आंधी-तूफान के साथ बौछारें गिरने की संभावना व्यक्त की गई है, जो प्रचंड गर्मी से मामूली राहत के लिए काफी होगा। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून की आहट के बीच बादल मेहरबान हैं। कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार हैं। कमोबेश यही हालात दक्षिण भारत के राज्यों में भी देखने को मिलेंगे। उधर, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में मानसूनी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मानसून की आहट से पहले पूरा उत्तर भारत आग की भट्टी सा तप रहा है। हालांकि, 12 जून से थोड़ी राहत की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं जताई। लेकिन, 13 जून को भीषण लू और धूल भरी आंधी के साथ बादल छाए रहने के संकेत दिए हैं। इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें तापमान पर असर डाल सकती हैं। बादलों की लुकाछिपी का दौर 18 जून तक जारी रहेगा, जिससे आंशिक तौर पर तापमान में कमी आ सकती है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि दक्षिण भारत के केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, मानसून की आहट के बीच असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा में भारी से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है, जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। इधर, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान सचेत रहें। वहीं, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें - कल का मौसम 14 June 2025 : बादल घटाएंगे तापमान! जोरदार बारिश संग आएगा तूफान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना32 °C39 °C
लखनऊ32 °C41 °C
भोपाल 28 °C39 °C
जयपुर 32 °C43 °C
दिल्ली31 °C43 °C
मुंबई28 °C32 °C
बेंगलुरु 21 °C27 °C
चेन्नई28 °C34 °C
देहरादून 26 °C34 °C
शिमला19 °C29 °C
कश्मीर13 °C23 °C

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में नौतपा के बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अब भीषण गर्मी के साथ उमस भी परेशान कर रही है। सूरज की तपिश के कारण लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अभी 3 से 4 दिन इसी तरह की स्थितियां रहने के संकेत दिए हैं। इस दौरान लू जारी रहेगी। हालांकि, पूर्वांचल के कुछ हिस्सो में गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है, जो भीषण गर्मी से थोड़ी राहत की वजह बनेगी। आईएमडी की मानें तो प्रदेश में कुछ हिस्सों में 15 जून तो कुछ हिस्सों में 20 जून तक मानसून की दस्तक हो सकती है, जिसके बाद बारिश का दौर शुरू होगा।

उत्तराखंड में बदला मौसम

उत्तराखंड में बढ़ते तापमान के बीच बादलों ने राहत दी है। अब कई इलाकों में मौसम करवट बदल चुका है। खासकर, रूद्रप्रयाग, टिहरी समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में अभी भीषण गर्मी का प्रकोप भी है। मौसम विभाग ने 16 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। 20 जून तक मानसून के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिसके बाद भीषण बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत इन दिनों भीषण गर्मी की गिरफ्त में है। आईएमडी के अनुसार, 12 और 13 जून को भीषण लू और धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है। 12 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ बारिश और धूल भरी हवाओं के साथ हीट वेव चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 13 जून को भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, लेकिन इस दिन गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे चलने और बारिश की संभावना के कारण तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 14 जून से तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। इसके बाद 15 से 18 जून तक मौसम में स्थिरता रहने की संभावना है, जहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की हल्की गतिविधि से तापमान में मामूली कमी आ सकती है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में गर्मी के तेवर बेहाल कर रहे हैं। वैसे हर साल 13 से 15 जून को बिहार में मानसून के आने की तारीख मानी जाती है। मौसम विभाग ने मानसून में देरी के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के तापमान में कोई बदलाव नहीं होने के संकेत दिए हैं। हालांकि, 16 जून से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली भीषण गर्मी के कराह रही है। तेज धूप और उमस से लोगों का बुरा हाल है। दिन तो दिन रातें भी बेहद गर्म है। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। हालांकि, शुक्रवार को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने 12 और 13 जून के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। दिल्ली में इस बार मानसून जल्दी आने के संकेत हैं।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

दिल्ली में पिछले कई दिनों से फिर प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है। सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 186 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

अहमदाबाद में कैसा है मौसम?

गुजरात में भीषण गर्मी के बीच मानसून के दस्तक देने के साथ बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 से 4 दिन के बाद भीषण बारिश के आसार जताए हैं। अहमदाबाद में आज बादल साफ हैं, विमान हादसे के दौरान आसमान खुले थे और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। आईएमडी ने अहमदाबाद में 14 जून तक मानसूनी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

राजस्थान में भीषण लू की चेतावनी

राजस्थान में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। अभी तापमान में वृद्धि के संकेत हैं। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो देश में सबसे अधिक था। आईएमडी के मुताबिक, राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में 12 एव 13 जून को अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है। इन इलाकों में भीषण लू चलने और गर्म रात्रि का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है। जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी आगामी तीन दिन अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व लू चलने के आसार हैं।

हालांकि, राज्य के कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने, आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर 14-15 जून से शुरू हो सकता है। जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी 15 जून को दोपहर बाद आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कर्नाटक में भारी बारिश

कर्नाटक में लगातार भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ दक्षिण कन्नड़ जिले के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ है संभावित बिजली कटौती और परिवहन, रेल, सड़क तथा हवाई यात्रा में संभावित व्यवधान के लिए तैयार रहें। आईएमडी ने दक्षिण कन्नड़ जिले के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। लोगों के लिए परामर्श जारी किया गया है जिसमें अभिभावकों से बच्चों को जलाशय, निचले इलाकों, नदियों और समुद्र तट के पास जाने से रोकने का आग्रह किया गया है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article