शहर

Kal Ka Mausam : 72 घंटे बादल बरसेंगे आफत की बरसात, आंधी-बर्फीली हवाओं से गिरेगा तापमान; कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 01 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटे पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत और हिमालयी राज्यों में मौसम का उलटफेर देखने को मिलेगा। इस दौरान करीब 8 राज्यों में आंधी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। आईएमडी की मानें तो 1 फरवरी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर तेज बारिश व बर्फबारी से मौसम गहराएगा। बर्फीली हवाओं के झोंकों से मैदानी इलाकों का तापमान में न्यूनतम स्तर पर रहेगा और लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam (कल का मौसम) : उत्तर भारत के 8 राज्यों में अगले 3 दिन तक मौसम बदला रहेगा। सर्दी और कोहरे के बीच झमाझम बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से 31 जनवरी की रात से 2 फरवरी तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर काले घने बादल मंडराते नजर आएंगे। इस दौरान तेज हवाएं, बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश-बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। अधिकांश घाटी के हिस्सों में माइनस तापमान रहने से गलन वाली सर्दी परेशान करेगी। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 1 फरवरी से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव रहेगा, जिस कारण 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और पानी गिरेगा। अधिकांश हिस्सों पर घना कोहरा और शीतलहर के बने रहने से सिहरन वाली ठंडी महसूस होगी। वहीं, महाराष्ट्र और दक्षिण के हिस्सों पर भी मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पंजाब7°C18°C
हरियाणा7°C20°C
दिल्ली7°C19°C
मुंबई21°C27°C
राजस्थान11°C22°C
मध्य प्रदेश15°C24°C
उत्तर प्रदेश8°C20°C
बिहार10°C20°C
उत्तराखंड4°C15°C
हिमाचल प्रदेश4°C14°C
कश्मीर-2°C6°C

राजस्थान का मौसम कैसा है

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में 31 जनवरी की शाम से अगले 3 दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव होगा और कई इलाकों में काले बादल छाए रहेंगे व झमाझम बारिश दर्ज की जाएगी। आईएमडी का मानना है कि जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, शेखावटी संभाग में आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के बीच बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी है। अधिकांश भागों में दिन में शीतलहर चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में दिन में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, सुबह से हल्की धूप निकल रही है, लेकिन हवाओं के कारण बेअसर साबित हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है एंव सुबह अधिकांश हिस्सों में कोहरे और पॉल्यूशन की लेयर दिख रही है। लेकिन, 31 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही मौसम का मिजाज बदल जाएगा और रविवार से तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बारिश के बाद पॉल्यूशन के स्तर पर थोड़ी कमी आएगी, जिससे लोग मामूली राहत महसूस करेंगे।

पंजाब-हरियाणा का मौसम

आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे में पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मौसम एक बार फिर बदलेगा और बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी। खासकर, 1 और 2 फरवरी का गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूह, रेवाड़ी समेत कई पूर्वी जिलों में गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे, जिससे मौसम काफी सर्द रहेगा। अधिकांश इलाकों में कोहरा भी छाया रहेगा। उधर, पंजाब में अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, पटियाला, मानसा, बठिंडा, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर अगले 2 दिन तक आंधी के साथ बारिश होगी।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। अधिकांश जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिसके कारण बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। 2 फरवरी तक तेज शीतलहर और आंधी के बीच झमाझम बारिश होने से मौसम पलट जाएगा और लोगों को कड़ाके की ठंडी परेशान करेगी। आईएमडी ने बताया कि सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी पर बुरा असर पड़ेगा और यातायात प्रभावित होगा।

बिहार का मौसम कैसा रहेगा

बिहार इन दिनों फिर से सर्दी की गिरफ्ट में आ गया है और अधिकांश हिस्सों पर कोहरे का पहरा है। मौसम विभाग का अनुमान है कुछ घंटों के बाद एक बार फिर से मौसम बदलेगा और लगातार 4 जनवरी तक कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, हल्की बूंदाबांदी के अतिरिक्त कोई बड़ा पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन ठनका गिरने की चेतावनी है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

हिमाचल-उत्तराखंड का मौसम

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होते ही एक बार फिर से पहाड़ों का मौसम बदल जाएगा और उत्तराखं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के साथ लद्दाख के अधिकांश ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तराखंड, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर में 3 जनवरी तक बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि, यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ समेत कई स्थानों पर जमकर बर्फबारी जारी रहेगी। उधर, हिमाचल प्रदेश का मौसम भी 1 फरवरी से बदल जाएगा। आईएमडी की मानें तो शिमला, लाहौल स्पीति, कुल्लू, मनाली और किन्नौर समेत कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट है, जबकि हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और मंडी समेत कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ शीतलहर चलने व कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें