शहर

अगले 2 दिन आंधी-पानी का पूर्वानुमान; 15 राज्यों में ओलावृष्टि-वज्रपात; गर्मी-लू रहेगी शांत

अगले 36 घंटे के दौरान मौसम गहराएगा और उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की गतिविधियां होने से मौसम सुहावना रहेगा। वहीं, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बरकरार रहने से बारिश-बर्फबारी से मौसस बदला रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। स्काईमेट ने समूचे पूर्वोत्तर भारत के सात दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तूफान और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। इससे अगले कई दिनों तक लू (Heatwave) शांत रहेगी।

Image

मौसम आज-कल

देश के अधिकांश राज्यों में लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से जारी मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तपिश और लू पर ब्रेक लगा है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर होने से उत्तर भारत में आंधी-बारिश की गतिविधियां कम होंगी। हालांकि, 6 और 7 मई को भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में 50 की स्पीड से आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी है, जिससे 10 मई तक मौसम सुहावना रहेगा और गर्म हवाएं थमी रहेंगी। इधर, पहाड़ों पर विक्षोभ का असर बना रहेगा और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय भागों पर बारिश-बर्फबारी से मौसम काफी खुशनुमा रहेगा, लेकिन कई स्थानों पर ओले और वज्रपात का खतरा जताया गया है। स्काईमेट ने दक्षिणी राज्यों में प्री मानसून और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु में तूफान के साथ पानी बरसने का सिलसिला जारी रहेगा। उधर, पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में 70 की स्पीड से तूफानी हवाएं चलने के साथ भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिन तक गर्मी से पूर्णतया राहत रहेगी। आईएमडी ने गुरुवार तक राज्य के कई हिस्सों पर आंधी के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी से लेकर लेकर पूर्वी यूपी और बुंदलेखंड तक मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान कम रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत रहेगी। हालांकि, 7 दिन बाद इसमें इजाफा होने की संभावना है। खासकर, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, बहराइच, कुशीनगर, सिदार्थ नगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, खीरी, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, रामपुर, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आपसास के क्षेत्रों में आंधी-पानी के साथ ओले और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है।

बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, लेकिन बुधवार सुबह से ही आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों पर काले-घने बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में तेज हवाओं के साथ पानी बरस रहा है और ओलावृष्टि से तापमान में बड़ी कमी देखी जा रही है। आईएमडी ने 7 मई तक करीब 15 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान आंधी के साथ ठनका गिरने और ओले गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। अगले 48 घंटे के दौरान उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों, किशनगंज, सुपौल, अररिया और खगड़िया समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी और लू से पूरी राहत है। मौसम सुहावना होने से कूलर, एसी का इस्तेमाल कम कर दिया गया है। मौसम का विभाग का पूर्वानुमान है कि 6 और 7 मई को आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी व हल्की बारिश से मौसम कूल रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल, मौसमी गतिविधियों के कारण एक्यूआई लेवल में कमी आई है, जिससे लोगों को पॉल्यूशन से राहत मिली है। हालांकि, 9 मई से पारा में बढ़ोतरी हो सकती है।

राजस्थान का बारिश का मौसम

राजस्थान में पिछले दिनों बारिश और आंधी की गतिविधियां से गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में बारिश की गतिविधियां कमी आएगी, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ जिलों गरज-चमक के साथ में हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से मौसम बदल जाएगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने मौसम साफ होगा। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की बारिश या आंधी की संभावना बनी रहेगी।

पंजाब-हरियाणा का मौसम कैसा है

पंजाब में मौसम का मिजाज आज भी खराब रहेगा। राज्य के कई हिस्सों पर बादलों का पहरा दिखाई दे सकता है। आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और संगरूर और मोहाली समेत 14 जिलों में 60 किमी. की रफ्तार से आंधी के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने की संभावना है। कमोबेश ऐसा ही मौसम हरियाणा के कई जिलों में बना रहेगा। खासकर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, कैथल समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है।

7 मई (गुरुवार) का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली21°C36°C
चंडीगढ़22°C33°C
जयपुर26°C36°C
भोपाल24°C37°C
मुंबई29°C33°C
चेन्नई29°C33°C
बेंगलुरु33°C33°C
कोलकाता26°C33°C
रांची21°C31°C
पटना22°C33°C
लखनऊ22°C33°C
देहरादून17°C27°C
शिमला12°C22°C
कश्मीर5°C4°C

उत्तराखंड का मौसम कैसा है

उत्तराखंड में कई दिनों से जारी मौसमी गतिविधियों के कारण मौसम बेहद रंगीन और सुहावना है। राज्य के ऊंचाई वाले भागों समेत मैदानी हिस्सों पर आंधी-बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, देहरादून और नैनीताल में अच्छी खासी बारिश जारी रहेगी व पर्वतीय हिस्सों पर बर्फबारी से सर्द महसूस हो रही है। मौसम में बदलाव से तापमान में बड़ी गिरावट आने से गर्मी शांत हैं।

हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम काफी खराब है। खासकर पर्वतीय भागों पर आंधी,बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां होने से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शिमला मौसम विभाग की मानें तो हमीरपुर, सिरमौप, मंडी में ओलावृष्टि हुई। वहीं, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा समेत कई हिस्सों पर आंधी-तूफान और बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। अगले दो दिन रुक-रुक कर मौसम बदलता रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत रहेगी और कई जगहों पर बर्फबारी से सर्दी का एहसास होगा। 11 और 12 मई फिर से पूरे राज्य में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर मौसम कैसा है

जम्मू-कश्मीर के घाटी हिस्सों पर बारिश-बर्फबारी को लेकर चेतावनी है। पिछले कई दिनों से बारिश-बर्फबारी और ओले गिरने से तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जिससे लोगों को ठंडी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 11 और 12 मई को फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिससे तेज हवाओं के साथ तेज बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान 40 से 50 किमी. रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी और पानी बरसेगा।

अरुणाचल, असम में भारी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिन तक मौसम बेहद खराब रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों पर तेज 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी और तेज बारिश होगी। खासकर, अरुणाचल, असम, सिक्किन, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज तूफानी हवाएं और झमाझम बारिश का अलर्ट है। इससे अगले कई दिनों तक हीटवेव से छुटकारा मिलेगा।

तमिलनाडु, केरल में तूफान-बारिश

दक्षिण भारत के राज्यों में अगले कई दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तटीय हिस्सों पर मेघ गर्जन के साथ तेज समुद्री हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं तेज बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा, जिससे लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। लगातार बारिश से हीटवेव का असर खत्म हो गया है। उधर, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों पर गर्मी के बीच आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और बारिश का अलर्ट है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article